scriptValentine Day: आज से शुरू हुआ वेलेंटाइन डे वीक, जानिए किस तारीख को है कौन सा डे | Valentine day week start know about day and date list update | Patrika News
वाराणसी

Valentine Day: आज से शुरू हुआ वेलेंटाइन डे वीक, जानिए किस तारीख को है कौन सा डे

वेलेंटाइन वीक या वेलेंटाइन सप्ताह के हर दिन का अलग महत्व है

वाराणसीFeb 07, 2019 / 02:58 pm

sarveshwari Mishra

Valentine day

Valentine day

वाराणसी. फरवरी का महीना प्यार वाला महीना कहा जाता है। फरवरी शुरू होते ही लोगों को वेलेंटाइन डे (Valentine Day) का इंतजार शुरू हो जाता है। वेलेंटाइन डे तो 14 फरवरी को आता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक पूरा हफ्ता वेलेंटाइन (Valentine Week Days) से जुड़ा होता है और यह सात दिन अपने आप में खास होते हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो वेलेंटाइन वीक या वेलेंटाइन सप्ताह के हर दिन का अलग महत्व है। अब जबकि हर दिन का अलग महत्व है तो जाहिर है कि इनके नाम भी अलग होंगे।

7 फरवरी (रोज डे) : Rose Day
वेलेंटाइन वीक (Valentine Week) की शुरुआत इसी दिन यानी 7 फरवरी पर ‘रोज डे’ से होती है। रोज यानी गुलाब। परंपरा ये है कि इस दिन लाल गुलाब से आप अपनों के प्रति प्यार का इजहार करते हैं। वैसे भी गुलाब जैसा खूबसूरत फूल दूसरा शायद ही कोई हो। लिहाजा, रोज डे गुलाब के लाल फूल के साथ ही मनाया जाता है।
8 फरवरी (प्रपोज डे) : Propose Day
अगर आप भी किसी को प्रपोज करने के लिए बेकरार हैं तो यह दिन आपके लिए है। इसके लिए प्रॉपर प्लानिंग कीजिए और अपने दिल की बात जिससे आप कहना चाहते हैं, उससे कहिए। साथ में कोई खूबसूरत सा गिफ्ट यानी तोहफा ले जाना भी एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है।
9 फरवरी (चॉकलेट डे) : Chocolate Day
बात शुरू हुई है तो फिर दूर तलक जाएगी। 9 फरवरी ऐसा ही दिन है। खास ये कि इसे चॉकलेट डे कहा जाता है। यानी अपने रिश्तों को चॉकलेट की मिठास के साथ आगे बढ़ाएं। इसके स्वाद के साथ प्रेम के दो मीठे बोल और फिर कहानी अगले दिन पर जाती है।
10 फरवरी (टेडी डे) : Teddy Day
चॉकलेट से बात आगे बढ़ेगी और अब टेडी तक जाएगी। एक सॉफ्ट और खूबसूरत सा टेडी लेकर गिफ्ट कीजिए। ये आपके अपनों को इस बात का अहसास कराता रहेगा कि उनके प्रति आपकी भावनाएं इतनी ही खूबसूरत हैं।
11 फरवरी (प्रॉमिस डे) : Promise Day
प्रॉमिस डे यानी वादों का दिन। और जब वादा करें तो उसे ताउम्र निभाने का भी संकल्प करें। इसलिए तो इस दिन यानी Promise Day का अपना महत्व है और बहुत खास है। रिश्तों की अपनी अहमियत होती है और इसके लिए वादों का निभाना भी उतना ही जरूरी है।
12 फरवरी (हग डे) : Hug Day
एक प्रेम और अपनत्व का अहसास कराता हुआ दिन। यानी प्रेम और अपनत्व के भाव से गले मिलना।

13 फरवरी (किस डे) : Kiss Day
ये दिन भी वेलेंटाइन वीक में आता है। यह वेलेंटाइन सप्ताह का छठवां दिन होता है।
14 फरवरी (वेलेंटाइन डे) : Valentine’s Day
इस दिन यानी Valentine’s Day के साथ यह हफ्ता 14 फरवरी को समाप्त होता है। आमतौर पर कपल इस दिन अपने शेड्यूल में से वक्त निकालकर ज्यादा से ज्यादा साथ रहने की कोशिश करते हैं। वादों को निभाने और एक दूसरे के प्रति समर्पण का भाव दोहराया जाता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो