scriptखबरदार जो बेटियों को छेड़ा, डीएम वाराणसी ने कर दिए है ऐसे इंतजाम कि… | Varanasi daughters will learn aikido | Patrika News
वाराणसी

खबरदार जो बेटियों को छेड़ा, डीएम वाराणसी ने कर दिए है ऐसे इंतजाम कि…

2020 तक पांच हजार लड़कियों को सिखाए जाएंगे आत्मरक्षा के गुर।

वाराणसीNov 15, 2018 / 05:22 pm

Ajay Chaturvedi

DM Surendra Singh

DM Surendra Singh

वाराणसी. मासूम बच्चियों, महिलाओं और युवितियों के साथ बढ़ रहे दुराचार के मामलो के बीच एक अच्छी खबर आई है। बनारस की बच्चियों, महिलाओं और युवतियों को अब आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे। इसके तहत उन्हें आईकीडो का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग भी रजामंद है।
बता दें कि कमांडो एकेडमी ऑफ मार्शल ऑर्ट पहले से ही बनारस ही नहीं बल्कि प्रदेश की लड़कियों को आत्म रक्षा के गुर सिखा रही है। इसके तहत महिला पुलिस, पुलिस मित्र कार्यक्रम तथा मिर्जापुर में ग्रीन ब्रिगेड महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया है। साथ ही अस्सी घाट पर सुबह-ए-बनारस के अंतर्गत बच्चियों को आत्म रक्षा का प्रशिक्षण भी दिया गया है। जनवरी 2018 में इस संस्था ने संकल्प संस्था के साथ मिल कर केंद्र की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहिम के तहत 2020 तक पांच हजार लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने का संकल्प लिया है।
इस संकल्प के साथ संस्था वाराणसी की सभी संस्थाओं और विद्यालयों में प्रशिक्षण शिविर लगाएगी। इसके लिए संस्था ने जिला प्रशासन से अनुमति मांगी थी जिस पर डीएम सुरेद्र सिंह ने उस आवेद को स्वीकार करते हुए क्रियान्वयन के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को अग्रसारित कर दिया था। अब जिला विद्यालय निरीक्षक ने भी अपनी रजामंदी देते हुए विद्यालयों को संस्था को सहयोग करने तथा लड़कियों को आत्म रक्षा के गुरु सिखाने में सहयोग का निर्देश दिया है। यह जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा पत्रिका को दी गई है।

Aikido
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो