पूर्वांचल की बात की जाये तो गर्मी व बारिश के बाद ठंड ने भी अपने तेवर दिखाये हैं। 20 दिसम्बर से पड़ रही कड़ाके की ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया है। गलन इतनी अधिक हो रही है कि गर्म कपड़े को भेद कर बर्फीली हवाएं शरीर में चुभ रही है। मौसम का ऐसा आलम है कि लोगों को घर से निकलना भारी पड़ रहा है। हीटर, ब्लोअर व अलाव के सहारे ही लोग ठंड का सामना कर रहे हैं। दोपहर में थोड़ी देर के लिए धूप तो निकल रही है लेकिन सर्द हवाओं के आगे भगवान भास्कर की किरणे कमजोर साबित हो रही है। धूप का असर खत्म होते ही कोहरा व गलन की मार लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है।
यह भी पढ़े:-साबरमती रिवर फ्रंट बनाने वाली कंपनी बनायेगी काशी विश्वनाथ धाम