scriptप्रधानमंत्री आवास की पात्रता के लिए 1723 लोगों की जांच शुरू | 1723 people started investigation for eligibility for Prime Minister's | Patrika News
विदिशा

प्रधानमंत्री आवास की पात्रता के लिए 1723 लोगों की जांच शुरू

आधे से अधिक लोग अपात्र होने का अंदेशा

विदिशाJan 06, 2020 / 10:20 am

Krishna singh

 Prime Minister's residence

Prime Minister’s residence

विदिशा. प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदकों की सूची की जांच का कार्य शुरू हुआ है। करीब 1723 लोगों की यह सूची डेढ़ वर्ष से कलेक्टे्रट में अनुमोदन के लिए लंबित थी। एसडीएम के आदेश पर अब राजस्व विभाग एवं नगर पालिका का अमला घर-घर पहुंचकर लोगों की पात्रता एवं अपात्रता की जांच कर रहा है। मालूम हो कि इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को पक्का घर बनाने के लिए सरकार की ओर से ढाई लाख किस्तों में उपलब्ध कराए जाते हैं। इस योजना का लाभ लेते हुए शहर में बड़ी संख्या में गरीबों ने अपने कच्चे घरों को पक्का बनवाया है। वहीं अभी सैकड़ों की संख्या में हितग्राही इस योजना का लाभ लेने के लिए कतार में हैं। ऐसी ही एक सूची पिछले डेढ़ वर्ष से कलेक्टे्रट में अनुमोदन के लिए अटकी थी। करीब 1 हजार 723 लोगों की इस सूची के अनुमोदन से पहले पात्रता को लेकर इसकी जांच शुरू हुई है।
कुछ के पहले से पक्के मकान मिले
पहले दिन जतरापुरा एवं जानकी नगर में सूची के आधार पर लोगों को तलाशा, लेकिन सूची में दर्ज नाम के कुछ वहां होना नहीं पाए गए। वहीं कुछ लोगों के पहले से ही पक्के मकान मिले हैं। नपा कर्मचारियों ने आशंका जताई कि सूची के आधार पर घर-घर पहुंचकर की जाने वाली इस जांच में सूची में दर्ज आधे लोग अपात्र होना सामने आ सकते हैं। जांच का यह कार्य नपा के आरएसआई एवं नायब तहसीलदार व अन्य राजस्व अधिकारियों की टीम द्वारा किया जा रहा है।
अब तक 1500 बने, 2708 घरों का चल रहा काम
योजना के तहत अब तक 1 हजार 500 हितग्राहियों के घर पूर्ण रूप से बन चुके हैं। वहीं 2 हजार 708 हितग्राहियों के घरों का निर्माण कार्यचल रहा है। वहीं 1723 घरों की सूची लंबित थी जिस पर जांच का कार्य शुरू हुआ है।
एसडीएम के निर्देश पर सूची पर जांच का कार्य चल रहा है। इसमें पात्र पाए गए हितग्राहियों को आवास योजना कालाभ दिया जाएगा।
-सुधीरङ्क्षसह, सीएमओ

Home / Vidisha / प्रधानमंत्री आवास की पात्रता के लिए 1723 लोगों की जांच शुरू

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो