script4 करोड़ से बनी सड़क खस्ताहाल, गा्रम मानोरा से हैदरगढ़ मार्ग पर वाहन चलाना हुआ मुस्किल | 4 crores road ravaged, driving on the road from village Manora to Haid | Patrika News
विदिशा

4 करोड़ से बनी सड़क खस्ताहाल, गा्रम मानोरा से हैदरगढ़ मार्ग पर वाहन चलाना हुआ मुस्किल

ग्यारसपुर। ग्राम मानोरा से हैदरगढ़ को जोडऩे वाले मुख्य सड़क पर ग्राम धोखेड़ा तथा हैदरगढ़ के बीच पांच किलोमीटर की प्रधानमंत्री सड़क खस्ताहाल होकर गड्ढों में तब्दील हो गई है। मरम्मत अवधी के दौरान इसकी मरम्मत नहीं की गई। ऐसे में दो वर्ष से यह खस्ताहाल है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण के तीन वर्ष बाद ही सड़क उखडऩे लगी थी इसके बावजूद भी सड़क की मरम्मत सही तरीके से नहीं की गई।

विदिशाFeb 20, 2020 / 08:49 pm

Anil kumar soni

ग्यारसपुर। इस तरह खस्ताहाल है यह मार्ग।

ग्यारसपुर। इस तरह खस्ताहाल है यह मार्ग।

विदिशा से मानोरा होते हुए हैदरगढ़, बेगमगंज, गैरतगंज, सिलवानी राहतगढ़ आदि को जोडऩे वाली यह सड़क वाहन चालकों के लिए अहम मानी जाती है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन चालक गुजरते है इस सड़क पर दर्जनों गांव के स्टॉप भी हैं। इसके बाद भी प्रधानमंत्री सड़क विभाग के अधिकारी सड़क समस्या ध्यान नहीं दे रहे हैं।
खस्ताहाल सड़क के कारण वाहनों में मरम्मत कार्य खूब निकल रहे हैं। इस कारण वाहन चालकों को प्रतिमाह मरम्मत पर अतिरिक्त राशि खर्च करना पड़ रही है। जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियां उठाना पड़ रही है। वहीं खस्ताहाल सड़क के कारण हादसे भी हो रहे हैं।
इनका कहना है
ग्यारसपुर तथा हैदर गढ़ क्षेत्र में यह सड़क विशेष मानी जाती है। विगत दो वर्षों से सड़क खस्ताहाल हो रही है। निर्माण एजेंसी ने मरम्मत अवधि में इसमें सही तरीके से मरम्मत कार्य नहीं किया है। इस कारण सड़क खस्ताहाल हो गई है। क्षेत्र के लोग कई दिनों से इसकी मरम्मत की मांग कर रहे हैं, लेकिन विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। सड़क निर्माण के समय इसमें घटिया कार्य किया गया था।
– राजेश यादव, सरपंच, ग्राम पंचायत गुनौठा
—————-

Home / Vidisha / 4 करोड़ से बनी सड़क खस्ताहाल, गा्रम मानोरा से हैदरगढ़ मार्ग पर वाहन चलाना हुआ मुस्किल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो