scriptसरकार ने मूल्य वृद्धि नहीं की वापस, तो महिला कांग्रेस सड़कों पर करेगी प्रदर्शन | If the government did not increase the price back, the Women's Congres | Patrika News
विदिशा

सरकार ने मूल्य वृद्धि नहीं की वापस, तो महिला कांग्रेस सड़कों पर करेगी प्रदर्शन

महिला कांग्रेस ने रसोई गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोत्तरी के विरोध में किया प्रदर्शन

विदिशाFeb 15, 2020 / 07:56 pm

Anil kumar soni

विदिशा। माधवगंज पर प्रदर्शन करती महिला कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताएं।

विदिशा। माधवगंज पर प्रदर्शन करती महिला कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताएं।

विदिशा। केंद्र सरकार द्वारा रसोई गैस सिलेंडर के दाम में की गई 149 रुपए की बढ़ोत्तरी के विरोध में शनिवार को जिला महिला कांग्रेस ने माधवगंज पर गैस सिलेंडर और लकडिय़ां रखकर प्रदर्शन किया। वहीं चेतावनी दी कि यदि जल्द सरकार मूल्य वृद्धि वापस नहीं लेती है, तो महिला कांग्रेस सड़कों पर प्रदर्शन करने को मजबूर होगी। इसके बाद तहसीलदार आशुतोष शर्मा को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
माधवगंज पर दोपहर को जिला महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रिंयका किरार, प्रदेश सचिव बिलकिश जहां, सुशीला वंशकार, एडवोकेट शीला अवस्थी, प्रीति कुशवाह सहित सभी ब्लॉकों से महिला कांग्रेस अध्यक्ष और अन्य कांग्रेस नेत्री पहुंचीं और गैस सिलेंडर और लकडिय़ां सामने रखकर प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान गीतादेवी, नारायणी और लता मालवीय आदि मौजूद रहीं।

महिला कांग्रेस के इस प्रदर्शन के दौरान कोतवाली थाना का पुलिस बल मौजूद रहा। जिसमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल रहीं। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने काफी देर तक प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मूल्य वृद्धि को लेकर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका किरार ने कहा कि गैस सिलेंडर की मूल्य वृद्धि के कारण महिलाओं की रसोई का बजट बिगड़ गया है और ऐसे में गरीब महिलाओं को घर चलाना मुस्किल होगा।

Home / Vidisha / सरकार ने मूल्य वृद्धि नहीं की वापस, तो महिला कांग्रेस सड़कों पर करेगी प्रदर्शन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो