3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Road safety week: सड़क पर नहीं होता कोई रि-प्ले, ट्राफिक रूल्स को फॉलो कर बढ़ाएं सेफ्टी

सड़क पर नहीं होता कोई रि-प्ले, ट्राफिक रूल्स को फॉलो कर बढ़ाएं सेफ्टी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

विदिशा

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 25 Apr 2018, 11:55 AM IST

Road safety week, traffice police, mp police, sati collage, patrika news, bhopal patrika,

विदिशा। मध्यप्रदेश में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसका असर प्रदेश के हर क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। कुछ दिनों पहले ही सड़क सुरक्षा नियमों को लेकर सीहोर में ट्राफिक रूल टोड़ने वालो को, ट्राफिक पुलिस द्वारा फूल दिए गए थे। आज विदिशा में भी एसएटीआई कॉलेज में बच्चों को ट्राफिक नियमों से संबंधित जानकारी दी जाएंगी।

इन दिनों मध्यप्रदेश में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। यह सप्ताह सड़क सुरक्षा से जुड़ा हुआ होता है। जिसके अंतर्गत लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से ट्राफिक रूल्स के बारे में बताया जाता है। इस सप्ताह को शुरू करने का मुख्य उदेश्य यही है कि लोग ट्राफिक नियमों का पालन करें और अपनी सुरक्षा स्वंय कर सकें।

स्टूडेंट है सबसे बड़ा हथियार
एसएटीआई कॉलेज में भी सेमिनार शुरू करने का मुख्य कारण यह है कि स्टूडेंट उभरते हुए युवा है। यदि इन्होंने कुछ अच्छा कर लिया तो आगे वाली पीढ़ी भी अपने आप ही अच्छी हो जाएंगी। स्टूडेंट ट्राफिक नियमों का पालन करेंगे तो उन्हें देखकर अन्य लोग भी नियमों का पालन करेंगे। इसी उदेश्य को देखते ही कॉलेज में भी ट्राफिक स्प्ताह मनाया जा रहा है।

क्यों करें रूल्स फॉलो
सेमिनार में ट्राफिक पुलिस द्वारा बच्चों का यह बताया जाएंगा कि ट्राफिक नियमों का पालन क्यों करना चाहिए। हेलमेट क्यों पहनना चाहिए। वाहन के सभी इंडीकेटर्स का ठीक तरह से उपयोग क्यों करना चाहिए। क्योंकि ट्राफिक का एक ही नियम है दुर्घटना से देर भली। हम रूल्स को फॉलो इसलिए करते है ताकि रास्ते पर कोई न हो जाएं। अगर ऐसा कुछ होता भी है तो हमारी रोड सेफ्टी की वजह से हमें ज्यादा चोट न लगे। हमारी गलती या किसी और भी गलती होने पर नुकसान न भुगतना पड़े। क्योंकि सड़को पर कोई रि पले नहीं होता। जो भी होता है एक ही बार होता है। सड़कों पर चलते समय हर रोज परीक्षा होती है। इसका कोई सेमेस्टर नहीं होता।