scriptकशमकश मुकाबले के बाद माहेश्वरी 136 मतों से जीते | Maheshwari wins by 136 votes | Patrika News
विदिशा

कशमकश मुकाबले के बाद माहेश्वरी 136 मतों से जीते

मंडी में अनाज तिलहन व्यापार संघ के चुनाव

विदिशाFeb 17, 2019 / 11:24 pm

Krishna singh

patrika news

Election

विदिशा. अनाज मंडी परिसर स्थितं अनाज तिलहन व्यापार संघ के कार्यालय में दिनभर चुनावी गहमागहमी रही। कशमकश भरे इस चुनाव में मुख्य मुकाबला अध्यक्ष पद को लेकर था। दोपहर करीब 3 बजे से मतगणना हुई। इसमें अध्यक्ष पद के लिए राधेश्याम माहेश्वरी भारी मतों से विजयी घोषित किए गए।
चुनाव को लेकर करीब पिछले दस दिन से मंडी में अनाज व्यापारियों के बीच चुनावी माहौल गर्माया हुआ था। पूर्व में नामांकन जमा होने, नाम वापसी के बाद रविवार को अनाज तिलहन संघ में इस चुनाव के लिए मतदान के मतदान हुआ। सुबह से संघ कार्यालय परिसर में मतदाता सदस्यों की भीड़ रही। सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ लेकिन प्रारंभ में मतदान की गति धीमी रही। सुबह के एक घंटे में कुल 27 वोट ही डल पाए। 12 बजे के बाद मतदाताओं की कतार लगना शुरू हो गई। मतदान की यह प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी घनश्याम बंसल, विनोद ठुकराल, प्रकाश भंडारी एवं पर्यवेक्षक सुरेंद्रपाल चावला, संजय जैन द्वारा कराईजा रही थी। मतदान दोपहर दो बजे तक होना था। इसलिए दो बजे तक जो मतदाता परिसर में रहे उन्हें मतदान का अवसर देते हुए चुनाव स्थल पर गेट लगा दिया गया था।
चुनाव में 304 में से 292 वोट डले
अनाज तिलहन-व्यापार संघ के इस चुनाव में कुल मतदाता 304 मतदाता सदस्य हैं इसमें में 292 मतदाताओं ने अपने वोट का प्रयोग किया। मतदाताओं में 9 महिला सदस्य भी मतदाता है। उनमें भी चुनाव का उत्साह रहा और पदाधिकारी चुनने हेतु वे मतदान के लिए पंक्ति में लगी रही और अपने मत का प्रयोग किया। व्यापारियों के मुताबिक यह संगठन 50 वर्ष से अधिक समय से अनाज व्यापारियों के हितों व सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय है।
दो पहले ही निर्विरोध, 7 पदों पर हुए चुनाव
इस चुनाव में नाम वापसी के दिन कुछ उम्मीदवारों द्वारा नाम वापस ले लेने से दो पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी पहले ही चुने जा चुके। इनमें कोषाध्यक्ष पद पर विजय अग्रवाल एवं मंत्री पद पर सचिन साहू निर्विरोध रहे। वहीं रविवार को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री एवं महासंघ प्रतिनिधियों के लिए चुनाव हुए।
यह रहे परिणाम
निर्वाचन अधिकारी बंसल के अनुसार अध्यक्ष पद पर राधेश्याम माहेश्वरी को 213 मत मिले और प्रतिद्वंदि राहुल भार्गव कुल 77 मत ही ले पाए और माहेश्वरी विजयी घोषित किए। इसमें दो मतपत्र निरस्त हुए। इसी तरह महामंत्री पद पर विवेक जैन कुमेडिय़ा को 199 मत मिले और प्रतिद्वंद्वि भगवानदास अग्रवाल के कुल 90 मत रहे। इसमें जैन को विजयी घोषित किया गया। उपाध्यक्ष पद पर यशवंत साहू को 175 मत लेकर विजयी रही। वहीं प्रतिद्वंद्वि अनिल शर्मा को 111 मत मिले। महासंघ प्रतिनिधि में रीतेश अग्रवाल, नीरज पाल, सौरभ जैन, राजेश अग्रवाल विजयी घोषित हुए हैं।
विधायक भार्गव ने भी डाला वोट
इ स चुनाव में विधायक शशांक भार्गव एवं व्यापार महासंघ अध्यक्ष मुन्नालाल जैन भी पहुंचे। वे भी इस संघ के मतदाता है। इस दौरान कांगे्रस के अन्य नेता भी काफी समय तक संघ कार्यालय के बाहर बैठे रहे। वहीं चुनाव में विभिन्न पदों के उम्मीदवार व उनके समर्थक अपने मतदाता साथियों को रिझाने की कोशिशें करते रहे।

Home / Vidisha / कशमकश मुकाबले के बाद माहेश्वरी 136 मतों से जीते

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो