scriptशहर बना चोरियों का गढ़, दिन दहाड़े महिला के गले से चेन खींचकर भागे नकबपोश | masked men ran away by pulling chain from womans neck in daylight | Patrika News
विदिशा

शहर बना चोरियों का गढ़, दिन दहाड़े महिला के गले से चेन खींचकर भागे नकबपोश

महेंद्र जैन अपनी पत्नी को गाड़ी चलाना सिखा रहा थे। तभी अचानक पीछे से बाइक पर सवार होकर आए 2 नकाबपोश बदमाशों ने महेंद्र की पत्नी के गले से चेन झटक ली।

विदिशाMay 18, 2022 / 06:20 pm

Faiz

News

शहर बना चोरियों का गढ़, दिन दहाड़े महिला के गले से चेन खींचकर भागे नकबपोश

विदिशा. एक तरफ तो विदिशा पुलिस चोरों पर लगाम लगाने के दावे करती है तो वहीं दूसरी तरफ शहर में चोरियों के आंकड़े दिन ब दिन बढ़ते जा रहे हैं। शहर में चोर कितने बेखौफ हैं इस बात का अंदाजाइसी से लगाया जा सकता है कि, यहां नकाबपोश बदमाशों ने दिन दहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।

बुधवार को शहर के एक व्यापारी महेंद्र जैन अपनी पत्नी को गाड़ी चलाना सिखा रहा थे। तभी अचानक पीछे से बाइक पर सवार होकर आए 2 नकाबपोश बदमाशों ने महेंद्र की पत्नी के गले से चेन झटक ली। इससे पहले की दंपत्ति कुछ समझ पाते बदमाश वहां से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि, जो चेन चोरी गई है उसका वजन करीब 2 तोला था। घटना के बाद महेन्द्र की पत्नी ने स्कूटर दौड़ाकर बदमाशों का पीछा करने का भी प्रयास किया, लेकिन उन्हें ठीक से गाड़ी चलाना न आने के कारण वो उनका पीछा नहीं कर सकीं। हालांकि, कुछ ही सेकंडों में चोर आंखों से ओझल हो गए।

 

यह भी पढ़ें- पानी की तलाश में आए बाघिन और शावक, ग्रामीणों ने पत्थर मार मारकर किया अधमरा, Video Viral


CCTV खंगाल रही पुलिस

जानकारी के अनुसार, गल्ला मंडी व्यापारी महेंद्र जैन अपनी पत्नी सुधा जैन को पिछले 1 सप्ताह से एक्टिवा चलाना सिखा रहे थे। बुधवार को भी रोजाना की तरह अपनी पत्नी को एक्टिवा सिखाने पहुंचे। जब बेस नदी हनुमान मंदिर के पास से बेतवा नदी की तरफ लौट रहे थे। बाइक से दो नकाबपोश आए और गले से सोने की चेन खींचकर फरार हो गए। इस वारदात की जानकारी मिलने के बाद एसपी डॉक्टर मोनिका शुक्ला मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। कोतवाली टी आई आशुतोष सिंह ने बताया की पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं, ताकि बदमाशों का पता चल सके।

 

ये 5 चीजें आपके पाचन तंत्र तो बनाएंगी मजबूत, वीडियो में जानें

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8avem6

Home / Vidisha / शहर बना चोरियों का गढ़, दिन दहाड़े महिला के गले से चेन खींचकर भागे नकबपोश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो