scriptविधायक पहुंचे जिला अस्पताल, मरीजों से की चर्चा | MLA reached district hospital, discussed with patients | Patrika News
विदिशा

विधायक पहुंचे जिला अस्पताल, मरीजों से की चर्चा

सिविल सर्जन के साथ बैठक कर की चर्चा

विदिशाFeb 24, 2020 / 05:15 pm

Anil kumar soni

विदिशा। अस्पताल का निरीक्षण करते विधायक शशांक भार्गव।

विदिशा। अस्पताल का निरीक्षण करते विधायक शशांक भार्गव।

विदिशा। विधायक शशांक भार्गव सोमवार की सुबह नए शासकीय जिला अस्पताल पहुंचे। वे विभिन्न वार्डों में गए और मरीजों से चर्चा कर उनके हाल जाने। वहीं सिविल सर्जन के साथ बैठक कर कमिश्नर द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन के संबंध में जानकारी ली।
जिला अस्पताल करीब साढ़े दस बजे पहुंचे। यहां वे विभिन्न वार्डों में पहुंचे और व्यवस्थाओं को जाना। कुछ मरीजों से बातचीत की। यहां उन्होंने सार्वजनिक भोजनालय के लिए कमरे की व्यवस्था को भी देखा और संबंधितों से इसके संबंध में चर्चा की। इसके बाद विधायक सिविल सर्जन के कक्ष में पहुंचे और कमिश्नर द्वारा उनके दौरे के दौरान दिए गए निर्देशों में से कितना अमल हुआ उसके संबंध में चर्चा की। विधायक के अनुसार उन्हें अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त नजर आईं। विधायक के साथ इस दौरान सुरेंद्र भदौरिया के साथ ही सिविल सर्जन डॉ. संजय खरे, डॉ. प्रमोद मिश्रा आदि मौजूद रहे।
इमरजेंसी वार्ड में पर्चा बनवाने हुए परेशान
अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पर्चा बनाने वाले अक्सर नदारद रहते हैं। सोमवार को भी यही हालात यहां देखने को मिला। सुबह से यहां कोई नहीं बैठा था और दोपहर तक यही हालात देखने को मिला। ऐसे में यहां पर्चा बनवाने आने वाले मरीज खासे परेशान नजर आए।
हड्डी डॉक्टर नहीं होने से भटके मरीज
जिला अस्पताल की अस्थि रोग ओपीडी में सुबह से कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। इमलिया निवासी मोहन सिंह ने बताया कि वे सुबह नौ बजे अस्पताल आ गए थे, लेकिन साढ़े बारह बजे तक कोई डॉक्टर नहीं आने से वे परेशान हुए। इसी प्रकार यहां आए दर्जनों मरीज ओपीडी में किसी हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं बैठने के कारण परेशान होते रहे।

Home / Vidisha / विधायक पहुंचे जिला अस्पताल, मरीजों से की चर्चा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो