scriptअब माहू ने किसानों को मुश्किल में डाला | Now Mahu puts farmers in trouble | Patrika News
विदिशा

अब माहू ने किसानों को मुश्किल में डाला

इस रोग से किसानों पर बढ़ा 800 रुपए हैक्टेयर का खर्च

विदिशाDec 05, 2019 / 02:04 pm

Bhupendra malviya

अब माहू ने किसानों को मुश्किल में डाला

अब माहू ने किसानों को मुश्किल में डाला

विदिशा। किसानों की आफत कम नहीं हो रही है। अतिवर्षा के कारण किसान रबी की बोवनी देरी से कर पाए थे, लेकिन कछ ही दिनों में उनकी गेहूं की फसल पर माहू का प्रकोप बढ़ गया है। किसान परेशान हैं और माहू से बचाव के लिए अब उस पर करीब 800 रुपए प्रति हैक्टेयर का खर्च बढ़ गया है। कृषि विभाग की भी जानकारी में आने के बाद सभी एसएडीओ को इस संबंध में खेतों का भ्रमण करने के निर्देश दिए गए हैं।

चाव का प्रयास करने में जुट गए
मिली जानकारी के अनुसार विदिशा एवं ग्यारसपुर ब्लॉक के अधिकांश गांव में गेहूं की फसल पर यह आपदा आई है। किसानों का कहना है कि गेहूं का पौधा उखाडऩे पर उसकी जड़ मे यह कीट दिखाई दे रहे। यह तने और पत्तियों को भी नुकसान पहुंचा रहे। इससे फसल भी पीली पड़ रही। किसान अपनी फसल को बचाने के लिए दवा विक्रे्रताओं के यहां भी पहुंच रहे और दवा खरीदकर फसल के बचाव का प्रयास करने में जुट गए हैं।


यह गांव अधिक प्रभावित
किसानों के मुताबिक अहमदपुर, भौरिया, बेरखेड़ी, परसुखेड़ी, भाटनी, आदमपुर, जैतपुरा, हासुआ, परसौरा, परासी, चिरोडिय़ा, डंगरबाड़ा,, सतियाखेड़ी, कांकरखेड़ी, सौंथर, गोबरहेला, पीपलखेड़ी खामखेड़ा, खेजड़ा आदि कई क्षेत्र में खेतों में लगी गेहूं की फसल पर माहू ने अटैक किया है और इससे फसल को खतरा बढ़ गया है।

दोबारा बोवनी की नौबत
ग्राम ग्राम अहमदपुर के किसान हेमराज कुशवाह ने बताया कि पहली बार गेहूं में माहू लगना देख रहे हैं। उनका कहना है कि ग्राम खेजड़ा में कई किसानों को अपनी गेहूं की फसल नष्ट कर दोबारा बोवनी करना पड़ी है। अहमदपुर ग्राम के किसान सरदारसिंह रघुवंशी, ग्राम डंगरबाड़ा के हरीसिंह दांगी, हरनाम लोधी, ग्राम परशुखेड़ी के किसान रमेश मीणा, धनसिंह, ग्राम भाटनी के दिलीप मीणा, भारतसिंह आदि के खेत में भी गेहूं की फसल पर माहू का प्रकोप है।

 

अब माहू ने किसानों को मुश्किल में डाला

फसल पर माहू होने से किसान परेशान
वहीं राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला संगठन मंत्री जीवनसिंह यादव, जिला महामंत्री राजकुमार बघेल, जिलाध्यक्ष लाखनसिंह बघेल आदि का कहना है कि ग्राम लोधाखेड़ी, करैयाहाट, बल्लाखेड़ी आदि गांव में भी फसल पर माहू होने से किसान परेशान हैं।

धान की फसल से आया कीट
अहमदपुर क्षेत्र के किसान नेता मोहरसिंह रघुवंशी एवं उन्नत किसान बृज किशोर राठी के अनुसार उनके खेत में भी माहू की चपेट में है। इनका कहना है कि धान की फसल में यह कीट लगा था। धान के खेतों में गेहूं की बोवनी करने व इन खेतों से जुड़े हुए अन्य खेत में बोई गई फसल माहू से अधिक प्रभावित हो रही है। मौसम की प्रतिकूलता के कारण यह कीट सक्रिय हुआ और फसल को अपनी चपेट में ले रहा है।

माहू से नष्ट हो जाती है फसल
इधर कीटनाशक दवा दुकानदारों के अनुसार गेहूं में जड़माहू कीट है जो पौधे की जड़ में लगता है। कत्थई पीला फफूंद युक्त इस माहू से फसल पीली पडऩे लगती है। पौधों की बढ़त रुक जाती है और फसल नष्ट होने लगती है। दवा विके्रता विजय बंसल ने बताया कि माहू से बचाव के लिए दवा लेने के लिए किसानों की संख्या बढऩे लगी है। उपलब्ध दवाओं में किसानों को प्रति हैक्टेयर करीब 800 रुपए का खर्च है।


कई स्थानों से गेहूं की फसल में माहू की सूचना आई है। सभी एसएडीओ को खेतों का भ्रमण करने एवं किसानों को मार्गदर्शन देने के लिए के निर्देश दिए गए हैं। कृषि वैज्ञानिकों से भी चर्चा कर खेतों का भ्रमण कराया जाएगा।
अमरसिंह चौहान, उपसंचालक, कृषि विभाग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो