scriptमुख्यमंत्री कन्यादान योजना में 300 से अधिक जोड़ों का विवाह | Over three hundred couples get married in Chief Minister Kanyadan Yoja | Patrika News
विदिशा

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में 300 से अधिक जोड़ों का विवाह

भीषण गर्मी के बीच रहा विवाह का उत्साह

विदिशाJun 13, 2019 / 10:36 am

Bhupendra malviya

news

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में तीन सौ से अधिक जोड़ों का विवाह

विदिशा। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत जिले में तीन सौ से अधिक विवाह हुए। भीषण गर्मी के बाद भी इन आयोजनों को लेकर उत्साह था। कुरवाई में सर्वाधिक 84 निकाह एवं 64 जोड़ों के विवाह हुए। इसके अलावा विदिशा जनपद, बासौदा, नटेरन आदि जनपद अंतर्गत भी विवाह के आयोजन किए गए। इधर नगरपालिका विदिशा ने रामलीला परिसर में यह आयोजन किया। यहां नगरपालिका क्षेत्र के 24 जोड़े परिणय बंधन में बंधे।

वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया
पं. परशराम चौबे के सानिध्य में 11 ब्राम्हणों ने यह विवाह संपन्न कराए। वैदिक मंत्रों के बीच विवाह की रस्म अदा की गई। गर्मी के बीच भी परिजन उत्साहित रहे। इस दौरान विधायक शशांक भार्गव एवं नपाध्यक्ष मुकेश टंडन ने वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया एवं विवाह के प्रमाण पत्र वितरित किए।

news in vidisha

64 विवाह, 84 निकाह हुआ
यहां 64 विवाह, 84 निकाह कुरवाई यहां मेला ग्राउंड में आयोजन हुआ जहां वैदिक रीति से 64 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे वहीं शहर काजी शोकत उल्लाह काजी ने 84 मुस्लिम जोड़ों के निकाह पढ़ाए। इसमें अंजुमान कमेटी के हाजी साबिर अली एवं अनसार पहलवान का विशेष सहयोग रहा।


ये रहे मौजूद

विवाह समारोह में अतिथि प्रेमनारायण तिवारी, विधायक हरिसिंह सप्रे, नपाध्यक्ष हसरुद्दीन खान सहित जीएस वर्मा, विजय श्रीवास्तव, रितु राय, रश्मिकांत श्रीवास्तव, पं. अनिल चौबे, गुड्डू चौबे, जगदीश साहू, चन्नू खां, सीताराम सैनी आदि मौजूद रहे। सभी ने वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया।

विधायक राजश्री सिंह भी पहुंचे
ग्राम खताखेड़ी में भी हुए विवाह शमशाबाद यहां जनपद नटेरन के ग्राम खताखेड़ी हनुमान मंदिर स्थल पर 52 जोड़ों का विवाह हुआ। समारोह में विधायक राजश्री सिंह ने वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया। इस दौरान पर्व मंडी अघ्यक्ष कल्याणसिंह धाकड़, प्रहलाद यादव, कमलेश मेहर, राजेश धाकड़ आदि मौजूद रहे। विधायक ने टिफिन भेंट किए गुलाबगंज में शासकीय उमावि परिसर में सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ। इस दौरान 56 जोड़ों के विवाह हुए।


वर-वधुओं को टिफिन भेंट किए
कार्यक्रम में विधायक शशांक भार्गव ने वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया एवं टिफिन भेंट किए। इस मौके पर कांगे्रस के प्रदेश पदाधिकारी राकेश कटारे, विधायक लीना जैन, पूर्व विधाायक निशंक जैन, जिपं अध्यक्ष तोरणसिंह दांगी सहित छत्रपाल शर्मा, अजय कटारे, अनुज लोधी, गौरव दांगी, रमेश अहिरवार आदि मौजूद रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो