scriptमंदिरों में बाहर से प्रार्थना और घर जाकर मनाई महावीर जयंती | Prayer from outside and celebrated Mahavir Jayanti in temples | Patrika News
विदिशा

मंदिरों में बाहर से प्रार्थना और घर जाकर मनाई महावीर जयंती

मंडीबामोरा। महावीर जयंती के मौके पर जैन समाज के लोग अल सुबह दिगम्बर जैन मंदिर पहुंचे। यहां लॉकडाउन के चलते मंदिर के मुख्य गेट पर ताला था। इस कारण जैन धर्मावलंबी बाहर से ही प्रार्थना कर घर चले गए और घर वापस जाकर महावीर जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई।

विदिशाApr 06, 2020 / 07:42 pm

Anil kumar soni

 मंडीबामोरा। इस तरह मंदिर के बाहर से दर्शन करते नजर आए श्रद्धालु।

मंडीबामोरा। इस तरह मंदिर के बाहर से दर्शन करते नजर आए श्रद्धालु।

मंदिर पर बाहर से ही दर्शन करने का सिलसिला सुबह नौ बजे तक चलता रहा। वहीं लॉकडाउन के चलते इस बार शोभायात्रा, विमानोत्सव और अभिषेक आदि कोई धार्मिक आयोजन नहीं किए गए।

जरूरतमंद 500 से अधिक लोगों को जैन समाज करवा रहा भोजन
घर-घर जाकर वितरित करते हैं भोजन पैकेट, व्यवस्था में जुटे दर्जनों समाजसेवी
मंडीबामोरा। कोरोना वायरस के चलते किए गए लॉकडाउन से कई मजदूर परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में उनकी मदद के लिए जैन समाज आगे आया और जैन भोजशाला से प्रतिदिन ५०० से अधिक जरूरतमंदों के लिए भोजन तैयार कर घर-घर जाकर वितरित किया जा रहा है।
भोजशाला से जुड़े लोगों ने बताया कि संत शिरोमणि आचार्य गुरुवर विद्यासागरजी महाराज के अशीर्वाद एवं परमपूज्य मुनि प्रमाण सागर महाराज ससंघ मुनि अभय सागर महाराज, मुनिश्री प्रभात सागर महाराज एवं मुनिश्री निरीह सागर महाराज की प्रेरणा से जैन समाज द्वारा लॉकडाउन में 25 मार्च से नगर के सभी वार्डो में जरूरतमंद लोगों को चिन्हित कर निरन्तर भोजन के पैकेट जैन समाज एवं नगरवासियों द्वारा वितरित किए जा रहे हैं। जरूरतमंदों की संख्या बढऩे पर भोजन के यह पैकेट भी बढ़ा दिए जाते हंै। इस कार्य में कई लोग तन, मन और धन से सहयोग करने में लगे हुए हंै।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो