scriptविदिशा नगर को मिले तीर्थ की मान्यता इस संकल्प के साथ निकली परिक्रमा | Recognition of pilgrimage received by Vidisha city, circumambulated wi | Patrika News
विदिशा

विदिशा नगर को मिले तीर्थ की मान्यता इस संकल्प के साथ निकली परिक्रमा

निर्जला एकादशी भीमसेनी पर उदयगिरी परिक्रमा निकली

विदिशाJun 12, 2022 / 12:34 am

Bhupendra malviya

विदिशा नगर को मिले तीर्थ की मान्यता इस संकल्प के साथ निकली परिक्रमा

विदिशा नगर को मिले तीर्थ की मान्यता इस संकल्प के साथ निकली परिक्रमा

विदिशा। निर्जला एकादशी भीमसेनी पर मध्य प्रदेश प्रांतीय पुजारी महासभा ने उदयगिरि परिक्रमा का अयोजन किया। महासभा के अध्यक्ष पंडित संजय पुरोहित ने बताया कि यह परिक्रमा विदिशा नगरी को तीर्थ के रूप में मान्यता मिले इस सकल्प के साथ निकाली गई। भीषण गर्मी के बाद भी श्रद्धालुओं में उत्साह रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। सुबह 5.30 बजे वेंकटेश बालाजी मंदिर से भगवान का पूजन कर यह परिक्रमा प्रारंभ हुई जिसमें श्रद्धालु भजन कीर्तन करते हुए नरसिंह शिला, भैरव मंदिर, चरणतीर्थ घाट िस्थत शिव मंदिर में भगवान के दर्शन किए । इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत हुआ लोगों ने फल आदि की व्यवस्था भी की थी। यह परिक्रमा दोपहर 1 बजे वापस वेंकटेश बालाजी मंदिर पर आकर समाप्त हुई। परिक्रमा में श्रीसनातन हिंदू समिति के पूर्व अध्यक्ष संजीव शर्मा , सरपंच प्रतिनिधि मदन सिंह, रघुवरदयाल उपाध्याय, विनोद श्रीवास्तव, नीरज कुशवाहा, चंदनदास, सरदार कुशवाहा, कल्याणसिंह राजपूत, रामस्वरूप कुशवाह, भुजबल विश्वकर्माख, सुदर्शन महाराज, नेतराम कुशवाह, रामेश्वर प्रसाद शर्मा, वीरेंद्र सिंह कुशवाह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।
I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I

Home / Vidisha / विदिशा नगर को मिले तीर्थ की मान्यता इस संकल्प के साथ निकली परिक्रमा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो