विदिशा

कमलनाथ सरकार पर बरसे शिवराज, बोले- सरकार नहीं चलने दूंगा

VIDISHA NEWS- मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कमलनाथ सरकार ने अनेक झूठे वायदे करके मध्यप्रदेश की जनता को छला है। कर्जमाफ़ी नहीं हुई।

विदिशाSep 11, 2019 / 07:39 pm

Manish Gite

shivraj singh chauhan


विदिशा। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कमलनाथ सरकार ने अनेक झूठे वायदे करके मध्यप्रदेश की जनता को छला है। कर्जमाफ़ी नहीं हुई। बिजली गुल होने लगी, बिल भी ज्यादा आने लगे, मेरी योजनाओं का तक लाभ मिलना बंद हो गया। शिवराज ने चेतावनी दी कि अब वक्त आ गया है सरकार को नीद से जगाने का। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जनता के काम नहीं हुए तो सरकार नहीं चलने दूंगा।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान कमलनाथ सरकार के खिलाफ बुधवार को विदिशा के माधवगंज में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

 

https://twitter.com/ChouhanShivraj?ref_src=twsrc%5Etfw

तो ईंट से ईंट बजा दूंगा
शिवराज सिंह चौहान ने बारिश में लोगों के घरों में पानी घुसा, बहुत नुकसान हुआ। मैं होता तो अब तक लोगों को मुआवज़ा दे देता, लेकिन इस सरकार ने तो सर्वे तक नहीं कराया। राज्य सरकार को चेतावनी देता हूँ कि वह शीघ्र सर्वे करवाकर उचित मुआवज़ा जनता को दें, नहीं तो मैं ईंट से ईंट बाजा दूंगा।

उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार को नींद से जगाने के लिए विदिशा में घंटानाद आंदोलन शुरू किया गया है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार सिर्फ मंत्रालय में चल रही है। चौहान ने कहा कि प्रदेश की बेहाल जनता की सुध लेने के लिए कमलनाथ सरकार को नींद से जगाने के लिए यह आंदोलन शुरू किया गया है।

 

https://twitter.com/ChouhanShivraj?ref_src=twsrc%5Etfw
बेटे-बेटियों की फीस बंद कर दी
चौहान ने कहा कि मैं बेटियों की शादी करवाता था तो उनके खातों में पैसे भी डालता था। इन लोगों ने एक फूटी कौड़ी तक नहीं डाली गई। इसके अलावा बेटे-बेटियों की फीस भरवाना भी बंद कर दी गई। मेधावी विद्यार्थियों को न लैपटॉप मिल रहा है और न ही स्मार्टफोन।
https://twitter.com/ChouhanShivraj?ref_src=twsrc%5Etfw
मुझे पद का लालच नहीं
भाजपा नेता ने कहा कि गरीब गर्भवती बहनों को बच्चे को जन्म देने के पहले 4,000 रुपए और जन्म के बाद 12,000 रुपए देता था, वह भी बंद हो गया। मैं आप सभी के हक़ की लड़ाई लड़ूंगा। मुझे कोई पद का लालच नहीं है, सिर्फ आपका साथ चाहिए।
https://twitter.com/ChouhanShivraj?ref_src=twsrc%5Etfw

और क्या बोले शिवराज
-ज़मीन पर जनता कितनी बेहाल है, उन्हें नहीं दिख रहा है।
-जनता के सब्र का बांध अब टूट चुका है! प्रदेश के नागरिक अब अन्याय नहीं सहेंगे।
-कुंभकर्णी नींद से कमलनाथ सरकार को जगाने आज पूरा विदिशा सड़कों पर है! सरकार के चेतने का समय आ गया है!

 

https://twitter.com/hashtag/%E0%A4%98%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%A6_%E0%A4%86%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A5%8B%E0%A4%B2%E0%A4%A8?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
न्याय दिलाकर रहूंगा
शिवराज सिंह चौहान ने शेयर भी पढ़ा- ‘जीना है तो मरना सीखो, अपने हक़ के लिए लड़ना सीखो! आज मैं गरीब जनता के अधिकारों की रक्षा करने के लिए निकल पड़ा हूँ, जनता को न्याय दिलाकर रहूंगा।
https://twitter.com/ChouhanShivraj?ref_src=twsrc%5Etfw
बाढ़ वाले गणेश मंदिर में शिवराज ने गाए भजन
इससे पहले भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार सुबह विदिशा स्थित बाढ़ वाले मंदिर में पूजा अर्चना की और उन्हें 56 भोग लगाया गया। गणेश मंदिर में स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं के साथ भजन-कीर्तन का आनंद लिया। यज्ञ में आहूति दी और कन्या भोजमें भोजन परोसा। इस दौरान उन्होंने भजन भी गाए।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.