scriptमरकज से लौटी असम की जमात बासौदा रूक कर गई थी सिरोंज, एक पॉजीटिव मिलने से हड़कम्प | stirred by getting a Korona positive | Patrika News
विदिशा

मरकज से लौटी असम की जमात बासौदा रूक कर गई थी सिरोंज, एक पॉजीटिव मिलने से हड़कम्प

कलेक्टर ने सिरोंज में लगाया कफ्र्यू, बासौदा में टोटल लॉक डाउन

विदिशाApr 06, 2020 / 05:53 pm

govind saxena

मरकज से लौटी असम की जमात बासौदा रूक कर गई थी सिरोंज, एक पॉजीटिव मिलने से हड़कम्प

मरकज से लौटी असम की जमात बासौदा रूक कर गई थी सिरोंज, एक पॉजीटिव मिलने से हड़कम्प

विदिशा. जिसकी आशंका थी वही हुआ। मरकज से लौटे जमातियों के बड़ी संख्या में संक्रमित होने की खबरों के बीच जिले में भी कोरोना ने अपनी दस्तक दे दी। पहला केस सिरोंज क्षेत्र से मिला। यह कोरोना पॉजीटिव युवक भी मरकज से लौटा असम का जमाती है। यह जमात 20 मार्च को दिल्ली से लौटकर दो दिन गंजबासौदा रूकते हुए फिर सिरोंज पहुंची थी। वहां की एक मस्जिद में इस जमात का डेरा था, जहां से उसके सभी 10 सदस्यों की जांच कराई गई। इनमें से एक युवक की रिपोर्ट पॉजीटिव आने से हड़कम्प मच गया है। प्रशासन ने आनन-फानन में संक्रमित युवक को जिला अस्पताल और फिर चिरायु अस्पताल भोपाल भिजवाया। शेष 11 लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है। इस बीच प्रशासन ने सिरोंज में कफ्र्यू लगा दिया, जबकि गंजबासौदा में टोटल लॉक डाउन घोषित किया गया है।

मरकज से लौटे असम के 10 जमातियों के 20 मार्च को दिल्ली से गंजबासौदा लौटने का खुलासा हुआ है। ये जमाती गंजबासौदा के मकबरा क्षेत्र में दो दिन रूके थे और इस दौरान कई लोगों से उन्होंने मुलाकात की थी। यहां से ये जमात सिरोंज चली गई और वहां के एक मस्जिद में रूकी थी। छानबीन होने पर जमात के इन लोगों को एक निजी स्कूल में पहुुंचाया गया और मेडिकल परीक्षण हुआ। दो दिन पहले इन 10 जमातियों सहित सिरोंज के 2 लोगों के सेम्पल लेकर जांच को भेजे गए, इनमें से 29 वर्षीय एक युवक की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है, दो की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि शेष 10 लोगों की रिेपोर्ट आना बाकी है।
रविवार की देर रात जब सिरोंज में रुके इस जमाती की रिपोर्ट पॉजीटिव आई तो पूरे जिले में हड़कम्प मच गया। संक्रमित व्यक्ति सहित सभी को विदिशा लाया गया। कोरोना पॉजीटिव युवक को भोपाल के चिरायु अस्पताल भेज दिया गया, जबकि शेष को क्वारंटाइन में रखा गया है। इस बीच प्रशासन ने सिरोंज में कफ्र्यू की घोषणा कर दी, इस दौरान केवल दूध और दवाओं की आपूर्ति होती रहेगी। चूंकि कोरोना पॉजीटिव युवक और उसकी पूरी जमात दो दिन के लिए गंजबासौदा भी रूकी थी, इसलिए गंजबासौदा में भी कलेक्टर ने आगामी आदेश तक टोटल लॉक डाउन घोषित कर दिया है। इस दौरान वहां केवल दूध और दवाओं की आपूर्ति होगी। कलेक्टर डॉ पंकज जैन ने इसकी पुष्टि की है।
केस हिस्ट्री की कर रहे छानबीन-कलेक्टर
कलेक्टर डॉ जैन ने बताया कि कोरोना वायरस से ग्रस्त व्यक्ति एवं उसके समूह के अन्य व्यक्तियों की केश हिस्ट्री के अनुसार छानबीन की जा रही है। जिसमें मुख्य रूप से कब कहां किन-किन लोगो से इनके द्वारा सम्पर्क किया गया। साथ ही आने जाने के कौन से साधन इनके द्वारा उपयोग किए गए इत्यादि की छानबीन की जा रही है। कलेक्टर ने बताया कि सिरोंज निकाय क्षेत्र में कोरोना संक्रमण पीडि़त व्यक्ति पाए जाने के कारण सिरोंज निकाय क्षेत्र में शत प्रतिशत लॉकडाउन किया गया है। जिसमें केवल दूध, दवा की दुकानो को छोड़कर सभी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। आम नागरिको को अति आवश्यक होने की दशा में सिर्फ निकटतम दूध, दवा दुकान तक स्वयं अकेले जाने की अनुमति रहेंगी।

Home / Vidisha / मरकज से लौटी असम की जमात बासौदा रूक कर गई थी सिरोंज, एक पॉजीटिव मिलने से हड़कम्प

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो