scriptरामघाट परिसर की लाइट महीनों से बंद, कार्तिक स्नान करने आने वाली महिला श्रद्धालु हो रहीं परेशान | street Light of Ramghat campus closed for months | Patrika News
विदिशा

रामघाट परिसर की लाइट महीनों से बंद, कार्तिक स्नान करने आने वाली महिला श्रद्धालु हो रहीं परेशान

अन्य घाटों पर भी नहीं विद्युत रोशनी के पुख्ता इंतजाम

विदिशाOct 23, 2019 / 01:58 pm

Anil kumar soni

विदिशा। रामघाट की यह लाइट महीनों से है बंद।

विदिशा। रामघाट की यह लाइट महीनों से है बंद।

विदिशा। कार्तिक मास में नदी में स्नान का काफी महत्व है। जिसके चलते नदी के विभिन्न घाटों पर स्नान करने सुबह साढ़े चार बजे से ही महिला श्रद्धालु पहुंचने लगती हैं। लेकिन रामघाट परिसर में लगी लाइट महीनों से बंद है। इस कारण यहां अल सुबह अंधेरा पसरा रहता है। ऐसे में यहां स्नान करने आने वाली महिलाएं परेशान होती हैं।

नागरिक परेशान होते हैं

रामघाट परिसर में मंदिर के ऊपर लगी लाइट महीनों से बंद होने के कारण महिला श्रद्धालुओं के साथ ही यहां प्रतिदिन स्नान करने जाने वाले नागरिक परेशान होते हैं। लेकिन नगरपालिका द्वारा इसे सुधारने या बदलने की दिशा में कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसी प्रकार स्टेट हाईवे से रामघाट तक के मार्ग पर विद्युत रोशनी के कोई इंतजाम ही नहीं हैं।

स्ट्रीटलाइट नहीं है

विद्युत पोल ही एक-दो नजर आते हैं और उन पर भी स्ट्रीटलाइट नहीं है। इस कारण सुबह साढ़े चार बजे जब महिलाएं इस मार्ग से होते हुए रामघाट पहुंचती हैं तो मार्ग में पसरे अंधेरे के कारण उन्हें काफी दिक्कत होती है। वहीं इस मार्ग पर जगह-जगह फैली गंदगी के कारण भी श्रद्धालुओं को असुविधा होती है। इसी प्रकार बहराबाबा घाट, महलघाट परिसर में भी विद्युत रोशनी के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। मार्ग पर भी विद्युत रोशनी के पुख्ता इंतजाम नहीं है। जिससे नागरिक परेशान हैं।

इनका कहना है
रामघाट की लाइट बंद है, तो इसे चालू करवा दिया जाएगा। वहीं महलघाट, बहराबाबा घाट होते हुए रामघाट और वॉटर वक्र्स मार्ग तक सड़क निर्माण कार्य चल र हा है। सड़क पूर्ण होते ही विद्युत पोल भी लगवाए जाएंगे, जिससे स्ट्रीटलाइट की रोशनी से सड़कें रातभग जगमगाएंगीं।
– अनिल पिप्पल, एई, नगरपालिका, विदिशा

Home / Vidisha / रामघाट परिसर की लाइट महीनों से बंद, कार्तिक स्नान करने आने वाली महिला श्रद्धालु हो रहीं परेशान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो