scriptइन मतदान केंद्रों पर सिर्फ महिलाएं संभालेगी चुनाव का पूरा काम! | The first 22 Pink Poling booths in the district | Patrika News
विदिशा

इन मतदान केंद्रों पर सिर्फ महिलाएं संभालेगी चुनाव का पूरा काम!

मतदानकर्मी खास प्रकार के ड्रेस कोड में दिखेंगे….

विदिशाOct 27, 2018 / 10:03 am

govind saxena

news

nagaur news

विदिशा. इस बार का विधानसभा चुनाव बहुत खास है। महिला मतदान कर्मियों को बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। जिले के 22 मतदान केन्द्रों को पिंंक पोलिंग बूथ बनाया गया है। यहां पीठासीन अधिकारी से लेकर मतदान दल के सभी कर्मचारी महिलाएं ही होंगी। यहां तक कि महिला पुलिस बल की व्यवस्था भी की जा रही है। पिंक पोलिंग बूथ पर तैनात रहने वाली मतदानकर्मियों को खास प्रकार का ड्रेस कोड भी लागू रहेगा। महिला सशक्तिकरण के मद्देनजर यह पहल की जा रही है। जिले के ऐसे 22 मतदान केन्द्रों में से सर्वाधिक १० विदिशा विधानसभा के ही हैं।
पूरी तरह महिलाओं के जिम्में मतदान केन्द्रों की व्यवस्था का यह पहला प्रयोग है। इस लिहाज से पिंक पोलिंग बूथ भी शहरी क्षेत्र में ही बनाए गए हैं। आयोग की मंशा थी कि हर विधानसभा से कम से कम दो-दो मतदान केन्द्रों को पिंक पोलिंग बूथ बनाया जाए, इस लिहाज से विदिशा की पांच विधानसभाओं से 10 पोलिंग बूथ पिंक बनाए जाना थे, लेकिन विदिशा से ही 10 पोलिंग बूथ बनाए गए इसी तरह सिरोंज के ६ मतदान केन्द्रों को पिंक पोलिंग बूथ बनाया गया। शेष बासौदा, कुरवाई और शमशाबाद से २-२ मतदान केन्द्र पिंक बूथ बनाए गए हैं।
जिले की पांच विधानसभाओं में बनाए गए २२ पिंक पोलिंग बूथ में 19217 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें से सर्वाधिक मतदाता बासौदा के मतदान केन्द्र क्रमांक 44 में हैं, ये पोलिंग बूथ बरेठ रोड स्थित जनपद पंचायत कार्यालय में बनता है। यहां 1264 मतदाता हैं। बासौदा के ही मतदान केन्द्र क्रमांक 47 गोपाल पाठशाला के पश्चिमी भाग में 1253 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। जबकि सबसे कम मतदाता विदिशा के हाजीबली तालाब क्षेत्र के पीपीएम स्कूल में बनाए गए मतदान केन्द्र क्रमांक 213 में है। यहां मात्र 604 मतदाता हैं।
कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी केवी सिंह का कहना है कि चुंनाव आयोग के निर्देशानुसार इस बार पिंक पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। यह बताने का भी प्रयास है कि चुनाव जैसा अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य भी महिलाएं जिम्मेदारीपूर्वक निभा सकती हैं। पिंक पोलिंग बूथ पर सभी मतदानकर्मी महिलाएं ही होंगी।

Home / Vidisha / इन मतदान केंद्रों पर सिर्फ महिलाएं संभालेगी चुनाव का पूरा काम!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो