scriptआचार संहिता उल्लंघन नारायण सिंह गिरफ्तार | Vidisha news: Code of Conduct violation Narayan Singh arrested | Patrika News
विदिशा

आचार संहिता उल्लंघन नारायण सिंह गिरफ्तार

भाजपा के बागी और
अध्यक्ष पद के निर्दलीय उम्मीदवार नारायण सिंह कुशवाह और आम आदमी पार्टी के जिला
समन्वयक भगवत सिंह राजपूत सहित 12 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

विदिशाAug 10, 2015 / 11:44 pm

शंकर शर्मा

Vidisha photo

Vidisha photo

विदिशा। भाजपा के बागी और अध्यक्ष पद के निर्दलीय उम्मीदवार नारायण सिंह कुशवाह और आम आदमी पार्टी के जिला समन्वयक भगवत सिंह राजपूत सहित 12 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

इन सबको करीब 4 घंटे अजाक थाने में रखने के बाद शाम को मजिस्ट्रेट से जमानत होने के बाद रिहा किया गया। उधर पुलिस ने बिना अनुमति के नुक्कड़ सभा करने के आरोप में नारायण सिंह के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का प्रकरण भी दर्ज किया गया है।

एसपी धर्मेन्द्र चौधरी के मुताबिक नगर में सोमवार को मुख्यमंत्री का रोड शो था। जिस मार्ग से सीएम का काफिला निकलना था, वहीं बाल विहार के पास नारायण सिंह लोगों को एकत्र कर रहे थे। समझाने पर भी नहीं माने, बहस करने लगे। वे वहां नुक्कड़ सभा करना चाहते थे, लेकिन इसकी उन्होंने कोई अनुमति नहीं ली थी। इस पर नारायण सिंह और भगवत राजपूत समेत 12 लोगों को भादंवि की धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में मजिस्ट्रेट से जमानत पर उन्हें रिहा किया गया।

प्रचार से रोका
उधर, नारायण सिंह का आरोप है कि उन्हें दबाव बनाकर प्रचार करने से रोका गया है। आम आदमी पार्टी के जिला समन्वयक भगवत सिंह का कहना था कि पुलिस ने धक्के देकर हमें गिरफ्तार किया। हम कोई नुक्कड़ सभा नहीं कर रहे थे, हम तो प्रचार के लिए अपने समर्थकों का इंतजार कर रहे थे, लेकिन पुलिस को यह भी गवारा नहीं हुआ।

नारायण सिंह पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला भी दर्ज किया गया है। अनुमति न होने के बाद भी वे नुक्कड़ सभा कर रहे थे। उनके खिलाफ भादंवि तथा स्थानीय निर्वाचन अधिनियम की धारा 188, 341 तथा 141 के तहत प्रकरण कायम किया गया है। मामला न्यायालय में पेश किया जाएगा। शांति भंग मामले में उन्हें गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा किया गया है।
नागेंद्र पटेरिया, सीएसपी विदिशा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो