scriptजोड़ों में दर्द व जकड़न हो सकता है आर्थराइटिस | Arthritis may cause pain and stiffness in joints | Patrika News
वेट लॉस

जोड़ों में दर्द व जकड़न हो सकता है आर्थराइटिस

सर्द मौसम में जोड़ों का दर्द अधिक सताता है। जैसे-जैसे तापमान कम होता जाता है, रक्तवाहिनियां सिकुड़ने लगती हैं

Nov 20, 2017 / 06:40 pm

विकास गुप्ता

arthritis-may-cause-pain-and-stiffness-in-joints

सर्द मौसम में जोड़ों का दर्द अधिक सताता है। जैसे-जैसे तापमान कम होता जाता है, रक्तवाहिनियां सिकुड़ने लगती हैं

बढ़ती उम्र के साथ-साथ शरीर के किसी भी जोड़ में सूजन, दर्द और जकडऩ को आर्थराइटिस कहते हैं। इस रोग के कई प्रकार होते हैं जिनमें ओस्टियो, रुमेटॉइड, जुवेनाइल, सोराइटिक आर्थराइटिस बेहद आम हैं। अधिकांश मामलों में इसका कारण बढ़ता वजन और डाइट में पोषक तत्त्वों की कमी सामने आती है। सर्द मौसम में जोड़ों का दर्द अधिक सताता है। जैसे-जैसे तापमान कम होता जाता है, रक्तवाहिनियां सिकुड़ने लगती हैं और उस हिस्से में खून का तापमान कम होने लगता है। इसके कारण जोड़ सिकुड़ने लगते हैं और दर्द बढ़ जाता है। इसके अलावा ठंड में दिल के आसपास रक्त की गर्माहट बनाए रखने के लिए शरीर के अन्य अंगों में रक्त की आपूर्ति कम हो जाती है, जिसका परिणाम जोड़ों में दर्द है। जानते हैं इनके बारे में-

ओस्टियो आर्थराइटिस : यह आमतौर पर होने वाला आर्थराइटिस का प्रकार है। इससे शरीर के छोटे से लेकर बड़े जोड़ भी प्रभावित हो सकते हैं जिसमें हाथ, पैर, कूल्हे, पीठ और घुटने शामिल हैं। अधिकतर महिलाओं में ६५ वर्ष की उम्र के बाद इस रोग की आशंका रहती है।
लक्षण : जोड़ों की मांसपेशियों के टूटने व मुलायम हड्डियों के घिसने से सूजन, दर्द और जकडऩ होने लगती है।
कारण : बढ़ती उम्र, मोटापा या किसी प्रकार की चोट प्रमुख हैं।
जुवेनाइल रुमेटॉइड आर्थराइटिस: आमतौर पर १६ या इससे कम उम्र की आयु के बच्चों में ज्यादा होता है।
लक्षण: इसमें मुख्य तीन तरह के लक्षण ज्यादा सामने आते हैं- दर्द, सूजन और अकडऩ।
कारण: आनुवांशिकता या किसी प्रकार का संक्रमण इसकी वजह रहती है।
सोराइटिक आर्थराइटिस : सोराइसिस (त्वचा रोग) से पीडि़तों को होता है। इससे शरीर का कोई भी हिस्सा प्रभावित हो सकता है। जिसमें जैसे फिंगरटिप और रीढ़ की हड्डी प्रमुख हैं।
लक्षण: मरीज को जोड़ों में दर्द और सूजन।
कारण : आनुवांशिकता
रुमेटॉइड आर्थराइटिस: इसमें दो सौ से अधिक गंभीर ऑटोइम्यून रोगों के कारण रोग प्रतिरोधक तंत्र जोड़ों की स्वस्थ कोशिकाओं पर हमला करने लगता है व जोड़ प्रभावित होते हैं।
लक्षण: जोड़ों में टेढ़ापन और आंतरिक अंगों में दर्द। सुबह 30 मिनट से ज्यादा समय तक जोड़ों में जकडऩ, एक से ज्यादा जोड़ों में सूजन।
कारण : ऑटोइम्यून की स्थिति में संक्रमण के कारण यह समस्या होती है।

Home / Health / Weight Loss / जोड़ों में दर्द व जकड़न हो सकता है आर्थराइटिस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो