scriptवॉक और स्वीमिंग से फिट रहते हैं रूस के राष्ट्रपति पुतिन | Fitness mantra of President of Russia Vladimir Putin | Patrika News
वेट लॉस

वॉक और स्वीमिंग से फिट रहते हैं रूस के राष्ट्रपति पुतिन

62 वर्षीय राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन रोजाना सुबह आठ किलोमीटर की वॉक
व 1000 मीटर स्वीमिंग करते हैं

Sep 01, 2015 / 01:33 pm

दिव्या सिंघल

putin1

putin1

एक अच्छे राजनेता होने के साथ-साथ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बेहतरीन खिलाड़ी भी हैं। वे 11 साल की उम्र से मार्शल आर्ट करते आ रहे हैं और जूडो में ब्लैकबेल्ट हैं। उनका मानना है कि “एक अच्छा शासक वह नहीं जो सत्ता की कुर्सी से ताकत दिखाए बल्कि वह है जो खेल के मैदान में अपनी मजबूती साबित करे”। जानते हैं उनकी फिटनेस के बारे में-



यह होता है वर्कआउट
62 वर्षीय पुतिन रोजाना सुबह आठ किलोमीटर की वॉक व 1000 मीटर स्वीमिंग करते हैं। रोजाना कोई भी एक खेल खेलने वाले पुतिन हफ्ते में कुछ दिन जिमिंग भी करते हैं। कार्डियो वर्कआउट में वे साइक्लिंग करते हैं। पुतिन फिशिंग, घुड़सवारी, वाटर राफ्टिंग और माउंटेन स्कीइंग से भी अपनी फिटनेस को बनाए रखते हैं। उनके अनुसार जूडो से आपको खुद पर नियंत्रण करने की ताकत मिलती है और विपक्षी की मजबूती व कमजोरी का पता लगाने में मदद मिलती है। 2011 में आइस हॉकी की ट्रेनिंग लेने के बाद से समय मिलने पर वे इसका अभ्यास जरूर करते हैं।



मिस्टर प्रेसिडेंट डाइट
पुतिन सुबह उठते ही पनीर खाते हैं। दोपहर के समय वे ऑमलेट, दलिया और दही आदि जैसा हल्का भोजन करते हैं। वे रोजाना जूस पीते हैं। शाम के समय वे हल्का खाना खाते हैं। उन्हें नॉनवेज और पिस्ता आइसक्रीम खाने का शौक है।


Home / Health / Weight Loss / वॉक और स्वीमिंग से फिट रहते हैं रूस के राष्ट्रपति पुतिन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो