script‘टबाटा’ एक्सरसाइज आपको बना देगी बिल्कुल फिट, जानें इसके बारे में | tabata exercise will make you fit | Patrika News
वेट लॉस

‘टबाटा’ एक्सरसाइज आपको बना देगी बिल्कुल फिट, जानें इसके बारे में

काम के दौरान मिले इंटरवल (अंतराल) में आप मात्र चार मिनट वर्कआउट करके खुद को फिट बनाए रख सकते हैं।

Dec 14, 2018 / 04:44 pm

विकास गुप्ता

tabata exercise will make you fit

काम के दौरान मिले इंटरवल (अंतराल) में आप मात्र चार मिनट वर्कआउट करके खुद को फिट बनाए रख सकते हैं।

अक्सर कई लोग बहाना बनाते हैं कि हमें तो एक्सरसाइज के लिए टाइम ही नहीं मिलता। अगर आप सचमुच समय की कमी से परेशान हैं, तो एक नई एक्सरसाइज ‘टबाटा’ आपको बिल्कुल फिट बना सकती है। काम के दौरान मिले इंटरवल (अंतराल) में आप मात्र चार मिनट वर्कआउट करके खुद को फिट बनाए रख सकते हैं।

यह है टबाटा वर्कआउट –
इसे जापान के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिटनेस एंड स्पोट्र्स के डॉ. इजुमी टबाटा ने तैयार किया है। यह वर्कआउट चार मिनट तक करना होता है, इसमें आपको 20 सेकंड वर्कआउट और 10 सेकंड रेस्ट करना होता है। इस तरह आप आठ राउंड में अपना वर्कआउट पूरा कर सकते हैं। वर्कआउट का समय अधिकतम आधा घंटा हो सकता है।

कॉम्बो एक्सरसाइज –
टबाटा एक प्रकार की कार्डियो वस्क्यूलर एक्सरसाइज है, जिसमें आप किन्हीं चार एक्सरसाइज जैसे साइड सफ्फल, शोल्डर सर्किल, ट्रंक ट्विस्ट और स्कैटर प्लाईओ को शामिल कर सकते हैं।

फायदे हैं कई –
वजन तेजी से कम होता है और आपका स्टेमिना बढ़ता है। समय को ध्यान में रखकर की गई यह एक्सरसाइज आपको टाइम मैनेजमेंट सिखाती है और कम समय में आप ज्यादा से ज्यादा कैलोरी (प्रति मिनट 13.5) बर्न कर पाते हैं। इसके लिए किसी साधन की जरूरत नहीं होती, जिससे पैसों की भी बचत होती है। अधिक जानकारी के लिए आप नेट पर टबाटा वर्कआउट को सर्च कर सकते हैं।

Home / Health / Weight Loss / ‘टबाटा’ एक्सरसाइज आपको बना देगी बिल्कुल फिट, जानें इसके बारे में

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो