scriptFitness Tips in Hindi: 15 दिन में वजन कम कर शरीर की ताकत बढ़ाता है साबुत अनाज | Whole grains increase body strength by reducing weight | Patrika News
वेट लॉस

Fitness Tips in Hindi: 15 दिन में वजन कम कर शरीर की ताकत बढ़ाता है साबुत अनाज

Fitness News in Hindi: साबुत अनाज विटामिन ई, विटामिन बी और अन्य तत्व जैसे जिंक, सेलेनियम, कॉपर, आयरन, मैगनीज एवं मैग्नीशियम आदि प्राप्‍त किया जा सकते हैं

Dec 08, 2018 / 10:55 am

युवराज सिंह

whole grain

15 दिन में वजन कम कर शरीर की ताकत बढ़ाता है साबुत अनाज

माेटापे काे कम कर अच्छी सेहत बनाना चाहते हैं ताे खाने में साबुत अनाज शामिल कर आप अपनी इस याेजना काे मुकाम तक पहुंचा सकते हैं। साबुत अनाज सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते है। इसमें विटामिन ई, विटामिन बी और अन्य तत्व जैसे जिंक, सेलेनियम, कॉपर, आयरन, मैगनीज एवं मैग्नीशियम आदि प्राप्‍त किया जा सकते हैं। साथ ही इनमें फाइबर भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं काैन से एेसे अनाज है जिनके सेवन से आप जल्‍दी वजन कम कर सकते हैं।
ओट्स
ओट्स जैसे आहार को अपने खाने में शामिल कर आप आसानी से वजन कम कर सकते हैं क्योंकि इनमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम और फाइबर बहुत ज्यादा होता है। नाश्ते में ओट्स लेने से आप फास्‍ट फूड से भी दूर रहते हैं। इसमें घुलनशील और अघुलनशील दोनों प्रकार के फाइबर होते है, जो फैट जलाने के लिए काफी अच्छे हैं, साथ ही इसमें प्रोटीन मौजूदगी के कारण पेट जल्‍द भर जाता है। जो लोग जिम जाने का या एक्‍सरसाइज करने का समय नहीं निकल पाते हैं, वे ओट्स खाकर अपना वजन जल्दी और आसान तरीके से कम कर सकते हैं।
जौ
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो जौ का सेवन आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। क्‍योंकि इसमें फाइबर बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है। और वजन कम करने में फाइबर की अहम भूमिका होती है। साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल के स्‍तर को कम करने में भी आपकी मदद करता है। महिलाएं पीरियड्स के दौरान भी इसका सेवन कर सकती हैं।
गेंहू
गेंहू एक ऐसा साबुत अनाज हैं, जो वजन कम करने के लिहाज से बहुत फायदेमंद होता है। गेहूं में बहुत सारा फाइबर और विटामिन बी कॉमप्‍लेक्‍स होता है, जो कि पाचन शक्‍ति को मजबूत बनाता है। गेंहू का एक बार सेवन करने से आपको 2 से 3 ग्राम तक फाइबर आसानी से मिल जाता है।
ब्राउन राइस
अगर आपको चावल खाना पसंद हैं तो वजन कम करने के लिए यह सबसे अच्‍छा विकल्‍प है। इसमें फाइबर, स्टार्च और अन्य जरूरी मिनरल भरपूर मात्रा में होते है। ब्राउन राइस में फाइबर अधिक मात्रा में होने के कारण यह आप के द्वारा ली जाने वाली कैलोरी की मात्रा को कंट्रोल करता है और इससे आपका पेट काफी देर के लिए भर जाता है, इस प्रकार यह ओवर ईटिंग के मौकों को कम करता है। हावर्ड की रिसर्च के अनुसार, जिन महिलाओं ने ब्राउन राइस जैसे ज्यादा फाइबर वाले आहार को खाया उन्हें अपना वजन सामान्य रखने में ज्यादा सफलता मिली।
बाजरा
भले ही लोग बाजरा खाने से कतराते हों, लेकिन शायद वह इस बात से बेखबर हैं कि अन्य अनाजों की अपेक्षा प्रोटीन, आयरन, जिंक, कैल्सीयम की मात्रा सबसे ज्यादा होती है। स्वस्थ्य शरीर के लिए बाजरा में सारे तत्व पाए जाते हैं। आप बाजरे का भी सुबह सेवन कर सकते हैं। इससे पूरी तरह पेट भर जाता है और यह आपको जंक फूड से दूर रखता है।
मक्का
वजन कम करने वाले लोगों के लिए मक्‍का बेहद फायदेमंद होता है। क्‍योंकि मक्का में फाइबर की प्रचुर मात्रा होती है। उबली या फ्राई की हुई मक्का दोनों वजन कम करने का अच्छा विकल्प है।
क्विनोआ
क्विनोआ (एक प्रकार का अनाज) में पोटैशियम व आयरन होता है। इसमें विटमिन बी, विशेषकर बी 6, नियासिन और थियामिन भी रहता है। यह प्रोटीन से युक्त खाद्य है, इस खाद्य पदार्थ में फाइबर की बजाय प्रोटीन ज्यादा होता है। यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो क्विनोआ का सेवन सुबह करना चाहिए। जिसका इस्तेमाल कुकीज, ब्रेड, पास्ता, केक व बिस्किट बनाने में होता है। इसके पत्ते सैलेड में इस्तेमाल होते हैं।

Home / Health / Weight Loss / Fitness Tips in Hindi: 15 दिन में वजन कम कर शरीर की ताकत बढ़ाता है साबुत अनाज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो