जानकारी के मुताबिक, हूरा गांव में रह रहे इस गधे के साथ एक गधी भर रहती थी। दो महीने पहले एक तेंदुए ने गधी को मार दिया। इसके बाद से ही गधे के व्यवहार में बदलाव आ गया था। वह आक्रामक व्यवहार करने लगा। वह रातभर चिल्लाता रहता और राह चलते लोगों को दुलत्ती मारता था। गांव वाले उसकी इस हरकतों से परेशान भी थे और चिंतित भी। इसलिए उन्होंने गधे के लिए एक साथी का बंदोबस्त करने का फैसला ले लिया।
गांववालों ने उसके लिए एक गधी ढूंढी और दोनों की शादी करा दी। इसके लिए लोगों ने पैसे इकट्ठा किए। बकायदा समारोह का आयोजन किया गया। दोनों के लिए कपड़ों का इंतजाम किया और पुजारी बुलाकर शादी करवाई गई।
शादी के दौरान वह शांत था, लेकिन गधी कुछ घबराई हुई नजर आ रही थी। वह लाते चला रही थी। वहीं, समारोह में पहुंचे गांववालों को भी इस बात कर डर था कि कहीं अचानक आक्रामक न हो जाए। हालांकि, वह पूरी तरह सामान्य रहा और गधी के साथ खुशी—खुशी शादी कर ली।