scriptइस लड़की को नहाने से लगता है डर, शरीर पर पानी डालते ही पड़ने लगते हैं चकत्ते | 12 year girl is suffering from rare disease,she has allergy with water | Patrika News
अजब गजब

इस लड़की को नहाने से लगता है डर, शरीर पर पानी डालते ही पड़ने लगते हैं चकत्ते

Rare Disease : एक्वाजेनिक यूर्टिसेरिया नामक रोग से पीड़ित है लड़की, यह एक दुर्लभ बीमारी है
पानी के संपर्क में आते ही मरीज को लग सकता है एनाफायलेक्टिक शॉक

Dec 07, 2020 / 03:42 pm

Soma Roy

rog1.jpg

Rare Disease

नई दिल्ली। पानी में खेलना और बारिश में भीगना वैसे तो ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। मगर दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें पानी से फोबिया है। यानि उनके मन में उस चीज को लेकर एक अजीब-सा डर होना। ऐसा ही हाल अमेरिका में रहने वाली 12 साल की लड़की डेनियल का भी है। वो पानी देखते ही दूर भागती हैं। यहां तक कि वो नहाने से भी कतराती है। ऐसा वो किसी साइकोलॉजिकल डर की वजह से नहीं बल्कि एक अजीबो—गरीब बीमारी के चलते करती हैं। इस बीमारी का नाम एक्वाजेनिक यूर्टिसेरिया है। इसमें शरीर पर पानी पड़ते ही चकत्ते पड़ने लगते हैं।
डॉक्टरों के अनुसार ये एक दुर्लभ बीमारी है। जो बहुत कम लोगों को होती है। माना जाता है कि इस समस्या से दुनियाभर में महज 100 से भी कम लोग इसके शिकार हैं।डेनियल इसी अजीबो-गरीब बीमारी से ग्रसित हैं। डेनियल को स्विमिंग काफी पसंद है, लेकिन इस रोग के चलते उन्हें अपने शौक को छोड़ना पड़ा। क्योंकि जब भी वह पानी के संपर्क में आती हैं तो उनके शरीर के हर हिस्से में चकते हो जाते हैं, जिनमें काफी दर्द होता है। डेनियल गर्मियों के दिनों में घर से बाहर निकलना पसंद नहीं करती हैं। क्योंकि धूप की वजह से उन्हें पसीना आता है इससे उनके पूरे शरीर में खुजली महसूस होती है। जो बाद में खतरनाक रैशेज का रूप ले लेती हैं।
डॉक्टरों के मुताबिक एक्वाजेनिक यूर्टिसेरिया बीमारी में पीड़ित को पानी से एलर्जी रहती है। यही वजह है कि डेनियल को एनाफायलेक्टिक शॉक भी लग सकता है। ये ऐसी परिस्थितियों में लगता है जब एलर्जी के सोर्स की मात्रा काफी अधिक होती है। इस कारण डेनियल बाल्टी भर पानी से नहा नहीं सकती है। क्योंकि ज्यादा पानी शरीर पर डालने से उनकी जान तक जा सकती है। हालांकि पानी पीने पर उन्हें किसी तरह की समस्या नहीं होती है। डेनियल को अपनी इस बीमारी के बारे में 11 साल की उम्र में पता चला था।

Home / Ajab Gajab / इस लड़की को नहाने से लगता है डर, शरीर पर पानी डालते ही पड़ने लगते हैं चकत्ते

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो