scriptचोरी छिपे पौधे खाने पर 15 बकरियों पर हुआ केस, लगाया 3 हजार रुपए का जुर्माना | 15 Goat Arrested By Nagar Nigam For Eating Plants,Charged Penalty Also | Patrika News
अजब गजब

चोरी छिपे पौधे खाने पर 15 बकरियों पर हुआ केस, लगाया 3 हजार रुपए का जुर्माना

Goats Arrested : तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले का है मामला, पौरोपण अभियान में लगाए गए पौधों को खा गई थीं बकरियां
बकरियों के मालिक के खिलाफ जारी किया गया नोटिस

Jul 27, 2020 / 04:49 pm

Soma Roy

goats1.jpg

Goats Arrested

नई दिल्ली। चोरी करने के जुर्म में अक्सर आपने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होते हुए तो अक्सर आपने देखा होगा। मगर क्या कभी आपने किसी बकरी (Case Against Goats) के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने की बात सुनी है। ये सुनने में भले ही थोड़ा अजीब है, लेकिन ये बिल्कुल सच है। दरअसल तेलंगाना (Telangana) में एक ऐसा ही अजीबो—गरीब मामला सामने आया है। जहां 15 बकरियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इतना ही नहीं बकरियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ 3000 रुपए का जुर्माना भी लगाया है। घटना की चर्चा इन दिनों सोशल मीडिया पर जोरों पर है।
मामला तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले का है। बताया जाता है कि येल्लैंडू में पौधा रोपण अभियान के तहत लगाए गए पौधों को 15 बकरियों ने खा लिया। इससे नाराज अधिकारियों ने बकरियों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है। इसी के आधार पर उन्हें हिरासत में ले लिया गया। अचंभे की बा तो यह है कि बकरियों को पकड़ने के बाद उन्हें गुनाह करने पर थप्पड़ मारकर सजा भी दी गइ। नगरपालिका के कर्मचारियों ने बकरियों को चोरी—छिपे पौधे खाने और उन्हें नुकसान पहुंचाने के जुर्म में पकड़ लिया। अधिकारियों ने 9 बकरियों को गुरुवार को पकड़ लिया और 6 को शुक्रवार को हिरासत में लिया।
सभी 15 बकरियों को नगर पालिका कार्यालय में रखा गया है। प्रत्येक बकरी पर 3 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। रकम चुकाने के लिए बकरी के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बकरियों के मालिक को नोटिस जारी किया गया है। हालांकि अभी तक इन्हें ले जाने के लिए कोई नहीं आया है। इसलिए बकरियों को खाना खिलाने से लेकर उनका ध्यान रखने की सारी जिम्मेदारियां निगम कर्मचारी उठा रहे हैं।

Home / Ajab Gajab / चोरी छिपे पौधे खाने पर 15 बकरियों पर हुआ केस, लगाया 3 हजार रुपए का जुर्माना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो