script19 साल की इस लड़की को है पानी से एलर्जी, आंसू भी निकले तो… | 19 year old girl suffers from aquagenic urticaria | Patrika News
अजब गजब

19 साल की इस लड़की को है पानी से एलर्जी, आंसू भी निकले तो…

दुनियाभर में कई ऐसे लोग है जो अजीबोगरीब बीमारी से पीड़ित हैं। ऐसी ही एक बीमारी से परेशान है 19 साल की लिंडसे चोबरे।

Sep 20, 2018 / 03:36 pm

Vinay Saxena

omg

19 साल की इस लड़की को है पानी से एलर्जी, आंसू भी निकले तो…

नई दिल्ली: दुनियाभर में कई ऐसे लोग है जो अजीबोगरीब बीमारी से पीड़ित हैं। ऐसी ही एक बीमारी से परेशान है 19 साल की लिंडसे चोबरे। दरअसल, लिंडसे को aquagenic urticaria नाम की एक बीमारी है। इसकी वजह से पानी के संपर्क में आती उसके शरीर पर लाल निशान पड़ने लगते हैं। यही नहीं अगर वह पानी पीती है तो उसके मुंह के अंदर भी छाले पड़ जाते हैं और जलन होने लगती है।
प्यास मिटाने के लिए पानी नहीं, ये पीती हैं लिंडसे

इस एलर्जी को कम करने के लिए लिंडसे नियमित रूप से दवा लेती हैं। वह पानी की जगह पीने के लिए दूध का इस्तेमाल करती हैं। लिंडसे के मुताबिक, वह बारिश और स्नो फॉल में भी जाने से बचती हैं। ऐसा करने से उनके पूरे शरीर में लाल निशान पड़ जाते हैं।
पानी पीने से मुंह में होती दिक्कत

उन्होंने बताया कि अगर वह पानी पीती हैं तो उन्हें बहुत दिक्कत होती है और उनकी जीभ में दर्द होने लगता है। इस वजह से वह हमेशा दूध या शेक जैसे लिक्विड का इस्तेमाल करती हैं। लिंडसे ने बताया कि उन्होंने अपने शरीर पर छाते पर पानी की बूंद टपकते हुए एक टैटू भी बनाया है, जिसे लोगों को समझ आ जाए कि उन्हें पानी से एलर्जी है।
वो लड़की, जिसके आंख से निकलता था खून

बता दें, दक्षिणी अमेरिका के चिली में एक भी 20 साल की यारिजा ऑलिवा को एक अजीब बीमारी की बात सामने आई थी। वह जब रोती है तो उसकी आंखों से आंसू नहीं खून निकलते थे। इस विचित्र मामले को देखकर डॉक्टर भी हैरान थे। ऑलिवा जब अपनी शिकायत लेकर जब डॉक्टर के पास पहुंची तो डॉक्टर को उसकी आंखों में किसी तरह का इंफेक्शन नहीं मिला था। डॉक्टरों ने उसे दर्द से बचने के लिए आंख में डालने वाली दवा दे दी, लेकिन उसको राहत के बजाए असहनीय दर्द हुआ था।

Home / Ajab Gajab / 19 साल की इस लड़की को है पानी से एलर्जी, आंसू भी निकले तो…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो