script24 साल की इस लड़की ने ब्रीफकेस से की शादी, युवती को है बेजान चीजों से मोहब्बत | 24 years Russian girl got married with metal briefcase named Gideon | Patrika News
अजब गजब

24 साल की इस लड़की ने ब्रीफकेस से की शादी, युवती को है बेजान चीजों से मोहब्बत

Weird incident : लड़की ने अपने ब्रीफकेस का नाम गीडियॉन रखा है। उनका दावा है कि वह निर्जीव चीज से 4 धंटे बातें करती हैं
वैज्ञानिकों ने लड़की की स्थिति को एक बीमारी बताया है, जिस पर काफी रिसर्च हुई है

Dec 17, 2020 / 10:15 pm

Soma Roy

briefcase1.jpg

Weird incident

नई दिल्ली। अक्सर लोग एक-दूसरे के प्यार में पागल हो जाते हैं। उनके लिए दुनिया तक को छोड़ने को तैयार हो जाते हैं। मगर क्या कभी आपने किसी को एक बेजान चीज के लिए इतना लगाव रखते देखा है। दरअसल 24 साल की एक रशियन लड़की अपने मेटल के ब्रीफकेस से खासा लगाव रखती है। इस निर्जीव चीज के पीछे उसकी दीवानगी इतनी ज्यादा है कि लड़की ने उससे शादी तक कर ली। लड़की ने ब्रीफकेस को गीडियॉन नाम दिया है। लड़की का दावा है कि वह अपने ब्रीफकेस से दिन में 4-4 धंटों तक बातें करती है।
लड़की का नाम रेन गार्डन है। पेशे से वहल एक स्कूल टीचर हैं। वैसे तो इनका जीवन बिल्कुल सामान्य लोगों की तरह ही है लेकिन एक मामले में वह दूसरों से बिल्कुल अलग है। वह है निर्जीव चीजों से उनकी बेपनाह मोहब्बत। रेन बताती हैं कि मेटेलिक ब्रीफकेस गीडियॉन को इन्होंने करीब 5 साल पहले एक हार्डवेयर स्टोर से खरीदा था। उस वक्त वह फोटोशूट के कुछ उपकरण खरीदने दुकान पर गई थीं। ब्रीफकेस के प्रति उन्हें काफी आकर्षण हुआ और उन्होंने उसे अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाने का फैसला कर लिया। रेन का कहना है कि करीब आठ साल की उम्र से उन्हें बेजान चीजें बहुत अच्छी लगती थीं। वो जहां भी जाती थी, मॉल या मार्केट उन्हें ऐसी चीजों से प्यार हो जाता था। उनका दावा है कि दोनों के बीच एक स्प्रीचुअल कम्यूनिकेशन है। गीडियॉन उन्हें सुन सकता है और वो गीडियॉन को।
बताया जाता है कि रेन ने अपने मेटेलिक ब्रीफकेस से ऑनलाइन शादी भी की। इसमें उनके दोस्त और करीबी भी शामिल हुए। यहीं नहीं रेने ने अपनी शादी के लिए खास किस्म की अंगूठी भी बनवाई है। रेन का दावा है कि वह गीडियॉन के साथ लंबा वक्त गुजारती हैं। उन्हें उसके साथ बातें करने में काफी अच्छा लगता है। वहीं वैज्ञानिकों के मुताबिक रेन की इस अजीबो-गरीब स्थिति को ऑब्जेक्ट सेक्शुएलिटी कहते हैं। इस पर दुनिया भर में काफी रिसर्च हुई है।

Home / Ajab Gajab / 24 साल की इस लड़की ने ब्रीफकेस से की शादी, युवती को है बेजान चीजों से मोहब्बत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो