script83 साल का वृद्ध हर रोज अपनी बीवी को इस रूप में देखने की रखता है चाह, पिछले कई वर्षों से करता आ रहा है यह काम | 83 year old man bought 55000 gown for his wife | Patrika News
अजब गजब

83 साल का वृद्ध हर रोज अपनी बीवी को इस रूप में देखने की रखता है चाह, पिछले कई वर्षों से करता आ रहा है यह काम

डांस करते-करते कब दोनों एक दूजे के इतने करीब आ गए उन्हें पता ही नहीं चला।

Feb 05, 2019 / 03:46 pm

Arijita Sen

Husband wife

83 साल का वृद्ध हर रोज अपनी बीवी को इस रूप में देखने की रखता है चाह, पिछले कई वर्षों से करता आ रहा है यह काम

नई दिल्ली। शादी के बाद एक पति अपनी पत्नी की हर जिम्मेदारी को स्वीकारता है और जिंदगी भर उसका पालन करता है। आज हम 83 वर्षीय एक ऐसे वृद्ध की बात करेंगे जिसने इस जिम्मेदारी का पालन किया। उन्होंने अपनी बीवी के लिए कुछ ऐसा कर दिखाया जिससे वह पल भर में सभी के फेवरेट बन गए।

Husband wife

हम यहां बात कर रहे हैं 83 वर्षीय पॉल ब्रोकमैन नामक शख्स के बारे में। पॉल अपनी बीवी मार्गेट से बेहद प्यार करते हैं। मार्गेट को हर रोज किसी एक ड्रेस को दोहराना न पड़े इसके लिए उन्होंने कुल 55000 कपड़े मार्गेट को गिफ्ट किए हैं।

Husband wife

जी हां, ईस्ट एरिजोना के मेसार में रहने वाले इस दम्पत्ति की दूसरे से मुलाकात आज से कई साल पहले एक डांस शो के दौरान हुई थी। उस दिन डांस करते-करते कब दोनों एक दूजे के इतने करीब आ गए उन्हें पता ही नहीं चला।पॉल ब्रोकमैन की ख्वाहिश थी कि मार्गेट कभी भी एक ड्रेस को दूसरी बार रिपीट न करें और इसी के चलते वह 61 साल से लगातार डिजाइनर ड्रेसेज खरीदते जा रहे हैं और अब उनके पास कुल 55000 डिजाइनर कपड़ों का कलेक्शन है।

Husband wife

इन कपड़ों को पॉल अपने गराज में सजाकर रखते हैं। गराज में अब और जगह न होने के चलते पॉल ने साल 2014 से कपड़ों की खरीदारी पर रोक लगा दी। हर रोज मार्गेट को एक नए गाउन में देखकर पॉल का दिल खुश हो जाता है और इस खुशी को बरकरार रखने के लिए वह पिछले कुछ सालों से ऐसा करते आ रहे हैं।

Home / Ajab Gajab / 83 साल का वृद्ध हर रोज अपनी बीवी को इस रूप में देखने की रखता है चाह, पिछले कई वर्षों से करता आ रहा है यह काम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो