scriptकोमा की मरीज को मृत समझ अंतिम संस्कार की हो रही थी तैयारी, अचानक जिंदा हो गई महिला | 83 Years Lady Become Alive again After Death, People Shocked | Patrika News
अजब गजब

कोमा की मरीज को मृत समझ अंतिम संस्कार की हो रही थी तैयारी, अचानक जिंदा हो गई महिला

Shocking news : यूक्रेन के स्टिरजावका शहर का है अनोखा मामला, 83 साल की महिला को घोषित किया गया था मृत
महिला कोमा के 3 स्टेज में थी, इस अवस्था में व्यक्ति मृत की तरह लगता है

Mar 03, 2020 / 10:50 am

Soma Roy

mareej.jpeg

a woman alive again after death

नई दिल्ली। मरने के बाद किसी का जिंदा (alive) होन नामुमकिन है। मगर कुदरत के करिश्मे को देख हर कोई हैरान रह जाता है। ऐसा ही कुछ 83 साल की एक बुजुर्ग महिला के साथ भी हआ। वह पिछले कुछ समय से कोमा में थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घरवाले महिला को दफनाने (burried) की तैयारी कर रहे थे तभी अचानक महिला जिंदा हो गई। ये देख सभी लोग चौंक गए।
केन्या की झील में दफन है धरती पर जन्मे पहले इंसान का राज, कंकाल से हुआ खुलासा

मामला यूक्रेन के स्टिरजावका शहर का है। महिला का नाम जीनिया दिदुख है। वह 83 साल की हैं। पिछले रविवार को वह स्टेज 3 कोमा में चली गई थीं। उनके परिवार वालों ने इलाज के लिए घर पर ही डॉक्टरों को बुलाया। जांच में पता चला कि उनकी हालत गंभीर है और उनके बचने की उम्मींद कम न के बराबर है। इसलिए जीनिया के परिवार वालों ने घर पर उनकी सेवा करने का फैसला लिया। अचानक जीनिया की सांसे थम गईं। घरवालों ने मौत की पुष्टि के लिए डॉक्टर को बुलवाया। उन्होंने जीनिया को मृत घोषित कर उनका मृत्यु प्रमाण पत्र भी दे दिया।
coma.jpeg
जीनिया के अंतिम संस्कार के लिए कब्र खोदने वाले को बुलाया गया। साथ ही पादरी को भी बुलाया गया। इन प्रक्रिया में करीब 10 घंटे बीत गए। तभी अचानक महिला जिंदा हो गई। इस बात का पता जीनिया की बेटी को सबसे पहले लगा। उनके मुताबिक जब उन्होंने अपनी मां का माथा छुआ, जो गर्म था। तब उन्हें लगा कि उनकी मां अभी जिंदा है। इसके बाद वो उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां पता चला कि वो स्टेज-3 कोमा में थीं। इस अवस्था में व्यक्ति जिंदा रहते हुए भी मृत जैसा लगता है। डॉक्टरों ने लगभग एक हफ्ते तक जीनिया को अपनी देखरेख में रखा, जिसके बाद उन्हें होश आ गया। जीनिया का इलाज करने वाले डॉक्टर व्लादीमीर चेबोतारेव का कहना था कि उन्होंने अपने 37 साल के करियर में ऐसा मामला कभी नहीं देखा।

Home / Ajab Gajab / कोमा की मरीज को मृत समझ अंतिम संस्कार की हो रही थी तैयारी, अचानक जिंदा हो गई महिला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो