scriptपूरी ज़िंदगी पानी की बजाय पिया कुछ और… और जिंदा रहे 107 साल | A man lives 107 years without drinking water | Patrika News
अजब गजब

पूरी ज़िंदगी पानी की बजाय पिया कुछ और… और जिंदा रहे 107 साल

पश्चिमोत्तर स्पेन के शहर विगो में रहने वाले एनतोनियो डोकैम्पो गार्सिया
बिना पानी पिए 107 साल तक जिंदा रहे, उनका निधन कुछ दिन पहले ही हुआ है। 

Feb 08, 2016 / 01:31 pm

इटली के लोगों में ऐसी धारणा है कि रेड वाइन पीने से दिल स्वस्थ रहता है। कोलेस्ट्रॉल लेवल सामान्य रहता है और कैंसर की आशंका भी नहीं रहती। हालांकि इटली सरकार ऐसी बातों के खिलाफ समय-समय पर चेतावनी भी जारी करती रहती है, फिर भी लोग ऐसी चेतावनी की परवाह नहीं करते।

लेकिन हम आपको जो हैरान करने वाली बात बताने जा रहे हैं, वो इटली की बजाय स्पेन की है। पश्चिमोत्तर स्पेन के शहर विगो में रहने वाले एनतोनियो डोकैम्पो गार्सिया बिना पानी पिए 107 साल तक जिंदा रहे, उनका निधन कुछ दिन पहले ही हुआ है।

बिना पानी पिए जीने के उनके लंबे जीवन का राज़ खुला तो लोग और भी हैरान हुए। दरअसल, स्पेनिश अखबार ला वोज़ डि गैलेसिया के मुताबिक एनतोनियो के बेटे माइगेल डोकैम्पो ने पिता के लंबे जीवन का राज़ ऑर्गेनिक रेड वाइन को बताया। वो अपने हाथ की ही बनी ऑर्गेनिक रेड वाइन रोज 4 लीटर पीते थे।

एनतोनियो का माइगेल ने बताया कि एनतोनियो साल भर में 60 हजार लीटर रेड वाइन बनाते थे। जिसमें से तीन हजार लीटर वो अपन उपयोग के लिए रख कर बाकी बेच दिया करते थे। उनकी रेड वाइन कैमिकल फ्री और पूरी तरह ऑर्गेनिक होती थी।

Home / Ajab Gajab / पूरी ज़िंदगी पानी की बजाय पिया कुछ और… और जिंदा रहे 107 साल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो