अजब गजब

ये पैसों वाला पेड़ करता सभी की मुराद पूरी, दूर-दूर से आते है लोग

ग्रेट ब्रिटेन में एक ऐसा पेड़ है जिसमें हजारों की संख्या में सिक्के निकले हुए हैं।दुनियाभर के देशों के सिक्के इस पेड़ में लगे हुए है।

नई दिल्लीJan 17, 2021 / 12:53 pm

Shaitan Prajapat

money tree

नई दिल्ली। अकसर देखा जाता है कि बच्चे अपने माता-पिता से ज्यादा रुपए मांगते है तो वे कहते है कि पैसे पेड़ पर नहीं उगते है। कड़ी मेहनत करने के बाद पैसे हासिल होते है। लेकिन आपको बता दें कि दुनिया में एक जगह ऐसी है जहां पर एक पेड़ पर पैसे उगते है। जी हां, ग्रेट ब्रिटेन में एक ऐसा पेड़ है जिसमें हजारों की संख्या में सिक्के गढ़े हुए है। यह अनोखा पेड़ यहां के पीक डिस्ट्रिक्ट में स्थित है। बताया जाता है कि ये पेड़ बहुत पूराना है। इस पेड़ पर दुनियाभर के देशों के सिक्के लगे हुए है।

दूर दूर से आते है लोग
यह यूनिक पेड़ वेल्स के पोर्टमेरियन गांव में मौजूद है। अब एक मशहूर टूरिस्ट स्टॉप बन गया है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यहां पर लोग दूर दूर से आते है और इस पेड़ पर सिक्के लगाते है। अब इस पेड़ में इतने सिक्के लग चुके हैं कि अब जरा सी भी जगह नहीं बची हुई है। इस पेड़ को 1700 साल पुराना बताया जाता है। क्रिसमस के मौके पर इस पेड़ के पास मिठाइयां और गिफ्ट्स भी रखे जाते है। प्रेमी जोड़े रिश्तों में मिठास के लिए भी सिक्के लगाते हैं।


यह भी पढ़े :— अनोखा मंदिर! दर्शन मात्र से इंसान को मिलता है मोक्ष, दूर दूर से आते है लोग


होती है हर मनोकामनाएं पूरी
इस अनोख पेड़ को लेकर कई प्रकार की मान्यताएं है। इन्हीं मान्यताओं के चलते लोग इस पेड़ पर सिक्के लगाते हैं। कई लोगों का यह मानना है कि इस पेड़ पर सिक्के लगाने से मांगी हुई मुराद पूरी होती है। लोग अपने घर में सुख-समृद्धि के लिए यहां पर सिक्के लगाते है। वहीं कई लोगों का ये भी मानना है कि इस पेड़ में किसी दैवीय शक्ति का वास है। जो भी यहां पर सच्चे मन से आता है उसकी हर मनोकामनाएं पूरी होती है।

Home / Ajab Gajab / ये पैसों वाला पेड़ करता सभी की मुराद पूरी, दूर-दूर से आते है लोग

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.