अजब गजब

रातोंरात खूनी लाल रंग में बदल गई यह नदी, पीछे की सच्चाई जानकर दंग रह जाएंगे

लोग इस घटना से इस कदर डर गए थे कि उन्होंने इसे कयामत के संकेत के तौर पर लिया। कुछ लोग इस घटना का संबंध बाइबिल से भी जोड़कर देख रहे हैं।

Jun 20, 2018 / 05:15 pm

Arijita Sen

रातोंरात खूनी लाल रंग में बदल गई यह नदी, पीछे की सच्चाई जानकर दंग रह जाएंगे

नई दिल्ली। हमारे देश में कई सारी नदियां बहती हैं। इनकी खूबसूरती भी असीमित है। नदी के किनारे, उसके शान्त वातावरण में बैठे रहना हम सभी को पसंद है। प्रकृति की सुंदरता के आगे सभी बेरंग है लेकिन इसके बावजूद हम कुदरत से छेड़छाड़ करने से बाज नहीं आते हैं। इसके चलते हमें ही बाद में गंभीर परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।

हम आज आपको इसी संदर्भ में एक ऐसी घटना के बारे में बताएंगे जो कि बेहद चौंकाने वाली है। यह घटना है रूस की। यहां के ट्यूमन शहर में एकाएक कुछ ऐसा हुआ जिससे यहां रहने वाले लोग काफी भयभीत हो गए।

ये भी पढ़ें: अगर रात के इस समय अकसर खुल जाती है आंख, हो जाएं सावधान और रखें इन बातों का ध्यान

दरअसल शहर में स्थित एक नदी रातोंरात खूनी लाल रंग में बदल गई। अगली सुबह जब नदी को लाल रंग में रंगे हुए देखा तो सभी बेहद हैरान हो गए। नदी को देखकर शहर के लोग इस सोच में पड़ गए कि आखिर ऐसा क्यों हुआ? इसके पीछे की वजह क्या हो सकती है?

Molchanka River

वैज्ञानिक परीक्षण के बाद भी नदी के लाल रंग का खुलासा नहीं हो पाया। बता दें इस नदी का न केवल रंग बदल गया था बल्कि अब इस नदी से लोगों की जान को खतरा भी था। लोग इस घटना से इस कदर डर गए थे कि उन्होंने इसे कयामत के संकेत के तौर पर लिया। कुछ लोग इस घटना का संबंध बाइबिल से भी जोड़कर देख रहे हैं। इस नदी का नाम मॉलचांका है।

ये भी पढ़ें: मृत मां को रास नहीं आई अपने बेटे से जुदाई, हुआ कुछ ऐसा कि बेटा भी गया स्वर्ग सिधार

Molchanka River

विशेषज्ञों का इस बारे में कहना था कि शायद शहर में स्थित किसी फैक्ट्ररी ने नदी में केमिकल डंप कर दिया होगा। केमिकल रिएक्शन की वजह से नदी के पानी का रंग खून जैसा लगने लगा। इस घटना का सबसे ज्यादा प्रभाव नदी के किनारे रहने वालों की जिंदगी पर पड़ रहा है। लोग इस खतरनाक नदी से दूरी बनाकर रहना चाहते हैं।

Home / Ajab Gajab / रातोंरात खूनी लाल रंग में बदल गई यह नदी, पीछे की सच्चाई जानकर दंग रह जाएंगे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.