scriptफूले हुए पेट को देखकर लोग समझ रहे थे प्रेग्नेंट, डॉक्टर्स ने निकाली ऐसी चीज जिसे देख हैरान हुई दुनिया | A woman from Alabama was suffering from mucinous cystadenoma | Patrika News
अजब गजब

फूले हुए पेट को देखकर लोग समझ रहे थे प्रेग्नेंट, डॉक्टर्स ने निकाली ऐसी चीज जिसे देख हैरान हुई दुनिया

30 वर्षीय कायला पिछले काफी समय से पेट दर्द से परेशान थी। इस समस्या के साथ दिनों दिन उसका वजन भी बढ़ता जा रहा था। पेट काफी हद तक फूल भी गया था।

Jul 20, 2018 / 04:13 pm

Arijita Sen

mucinous cystadenoma

फूले हुए पेट को देखकर लोग समझ रहे थे प्रेग्नेंट, डॉक्टर्स ने निकाली ऐसी चीज जिसे देख हैरान हुई दुनिया

नई दिल्ली। आज हम आपको अमरीका की एक महिला के साथ हुई ऐसी दर्दनाक घटना का जिक्र करेंगे जिसे जानकर आपकी रूह कांप जाएगी। बता दें, अमरीका के अलबामा रह रहीं इस महिला का नाम कायला रायन है।

30 वर्षीय कायला पिछले काफी समय से पेट दर्द से परेशान थी। इस समस्या के साथ दिनों दिन उसका वजन भी बढ़ता जा रहा था। पेट काफी हद तक फूल भी गया था।

बढ़ते हुए वजन, सूजे हुए पेट की वजह से कायला को सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी थी। लोग कायला को देखकर उसे प्रेग्नेंट समझते थे। बेवजह कायला के मां बनने की खबर चारों ओर फैल गई।

 

mucinous cystadenoma

इन सारी बातों से त्रस्त कायला वहां स्थित जैक्सन नामक हॉस्पिटल में पहुंची। वहां डॉक्टर्स ने परीक्षणों के बाद जो बताया उसे सुनकर कायला के होश उड़ गए।डॉक्टरों के मुताबिक, कायला को’म्यूकिनस सिस्टाडेनाेमा’ है। यह एक तरह का ट्यूमर होता है, जो ओवरी यानि कि अंडाशय में होता है।

mucinous cystadenoma

कायला की बिगड़ती हुई स्थिति को देखकर डॉक्टर्स ने उसे तुरंत सर्जरी करवाने की सलाह दी। दर्द और बाकी परेशानियों से त्रस्त कायला हिम्मत जुटाकर इस बात के लिए राजी हो गई। इसके बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर कायला के पेट से उस ट्यूमर को निकाला। ट्यूमर के बाहर निकलते ही कायला का वजन झट से 34 किलो कम हो गया।

mucinous cystadenoma

डॉक्टर्स का कहना था कि अगर समय पर सर्जरी नहीं की जाती तो यह शरीर के दूसरे अंगों को अपने चपेट में ले सकती थी। आॅपरेशन के बाद अभी कायला बिल्कुल ठीक है। कायला अपने उस दौर के अनुभव के बारे में बात करते हुए कहती है कि, वह बहुत ही भयानक अनुभव था। जब उन्होंने खुद ट्यूमर को देखा तो वह डर के मारे सहम गई। उसे काफी हैरानी भी हुई। उस ट्यूमर का आकार एक बड़े से तरबूज की तरह था।

mucinous cystadenoma

कायला ने हिम्मत जुटाकर अपनी परेशानियों के साथ ही लोगों की गलतफहमी को भी हमेशा के लिए दूर कर दिया है और अपनी वर्तमान जिंदगी में वह खुश है।

Home / Ajab Gajab / फूले हुए पेट को देखकर लोग समझ रहे थे प्रेग्नेंट, डॉक्टर्स ने निकाली ऐसी चीज जिसे देख हैरान हुई दुनिया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो