scriptबिजली महादेव से भी ज्यादा इस जगह गिरती है बिजली, 60 साल से कोई नहीं सुलझा सका रहस्य | beacon of maracaibo is the mysterious place, it is thunder of roll | Patrika News
अजब गजब

बिजली महादेव से भी ज्यादा इस जगह गिरती है बिजली, 60 साल से कोई नहीं सुलझा सका रहस्य

thunder storm : वेनेजुएला के मैराकाइबो झील के पास गिरती है बिजली
बीकन ऑफ मैराकाइबो के नाम से है मशहूर

नई दिल्लीSep 07, 2019 / 03:24 pm

Soma Roy

kadkna.jpg
नई दिल्ली। दुनिया में कई ऐसी रहस्यमयी जगह हैं जहां अजीबो-गरीब चीजें होती हैं। इन्हीं में से एक है वेनेजुएला की कैटाटुम्बो नदी। यहां हर मिनट बिजली गिरती रहती है। इसका रहस्य अभी तक वैज्ञानिक भी ठीक से सुलझा नहीं सके हैं। भारत में भी एक ऐसा स्थान है जहां हर साल बिजली गिरती है। जिसके चलते शिवलिंग खंडित हो जाता है। इसी के चलते इसे बिजली महादेव के नाम से जाना जाता है।
वेनेजुएला में मौजूद ये नदी मैराकाइबो झील में मिलती है। यहां सबसे ज्यादा बिजली गिरती है। साल में करीब 260 दिन तूफानी होते हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक हर मिनट 28 बार बिजली चमकती है। दुनिया को हैरान कर देने वाले इस रहस्य को ‘बीकन ऑफ मैराकाइबो’ के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा इसे कैटाटुम्बो लाइटनिंग, एवरलास्टिंग स्टॉर्म, ड्रैमेटिक रोल ऑफ थंडर भी कहा जाता है।
bijli.jpg
कुदरत के इस बिजली घर के रहस्य को सुलझाने के लिए कई कोशिशें की गई। सबसे बड़ी पहल 1960 में हुई। मगर लगभग 60 साल से वैज्ञानिक सटीक तौर पर इसका रहस्य नहीं खोज सके हैं। जानकारों के मुताबिक इलाके में यूरेनियम की मात्रा ज्यादा होने के चलते बिजली ज्यादा चमकती है।

Home / Ajab Gajab / बिजली महादेव से भी ज्यादा इस जगह गिरती है बिजली, 60 साल से कोई नहीं सुलझा सका रहस्य

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो