scriptदूल्हा-दुल्हन को गिफ्ट में मिला पेट्रोल, प्याज और गैस सिलिंडर, देखें मजेदार वीडियो | bride and groom received petrol, onion and gas cylinders in the gift | Patrika News
अजब गजब

दूल्हा-दुल्हन को गिफ्ट में मिला पेट्रोल, प्याज और गैस सिलिंडर, देखें मजेदार वीडियो

शादी में दूल्हा- दुल्हन को गिफ्ट के रूप में पेट्रोल, प्याज और गैस सिलेंडर मिला है।वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ लोग दूल्हा दुल्हन को अनोखा गिफ्ट दे रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

नई दिल्लीFeb 21, 2021 / 01:47 pm

Shaitan Prajapat

gift

gift

नई दिल्ली। अक्सर देखा जाता है शादी में दूल्हा और दुल्हन को उसके रिश्तेदार और करीबी दोस्त कई अनमोल तोहफा देते हैं। इनमें से कुछ ऐसे होते हैं जो बिल्कुल अलग होते हैं। हाल ही में तमिलनाडु में एक शादी में दूल्हा और दुल्हन को अनोखे तोहफे मिले। जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि शादी में दूल्हा- दुल्हन को गिफ्ट के रूप में पेट्रोल, प्याज और गैस सिलेंडर मिला है। शादी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें आप देख सकते हैं कि कुछ लोग दूल्हा दुल्हन को अनोखा गिफ्ट दे रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। लोग इस पर जमकर लाइक कर रहे है और दिल खोलकर कमेंट भी कर रहे हैं।

दूल्हा और दुल्हन को मिला अनोखा गिफ्ट
आपको बता देगी पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ते आ रहे हैं। वही प्याज और रसोई गैस के दाम भी बढ़ गए हैं। इन चीजों की बढ़ती कीमत को देखते हुए दूल्हा दुल्हन के दोस्तों ने उनको अनोखा गिफ्ट देने का विचार किया। इन चीजों की बढ़ती कीमत को देखकर उनको लगा कि यह महंगी चीजें है, इससे दूसरा अच्छा गिफ्ट और क्या हो सकता है। लिहाजा उन्होंने शादी में दूल्हा और दुल्हन को गिफ्ट के रूप में गैस सिलेंडर, पेट्रोल और प्याज दिए हैं। जिसकी चर्चा काफी जोरों पर हो रही है।

यह भी पढ़े :— ये है ब्लैक एलियन! टैटू के चक्कर में कर ली जिंदगी खराब, अब बोलने में हो रही है परेशानी

 

मेहमानों ने दिए प्याज, पेट्रोल और गैस सिलिंडर
तमिलनाडु में एक कपल को उनके दोस्तों ने शादी पर अनोखा गिफ्ट दिया है। वायरल वीडियो में आप देख सकते है कि कपल के साथ मेहमानों को स्टेज पर खड़ा देख सकते हैं। मेहमानों के हाथ में पेट्रोल, गैस सिलेंडर और प्याज की माला दिखाई दे रही है। सभी साथ में खड़े होकर स्टेज पर पोज दे रहे हैं और काफी खुश नजर आ रहे है। वीडियो को ट्वीटर पर शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा है, तमिलनाडु में कपल को शादी के गिफ्ट में मिला पेट्रोल, गैस सिलिंडर और प्याज।

लोगों ने खूब किया पसंद
सोशल मीडिया पर गिफ्ट को लेकर लोग तमाम प्रकार की चर्चा कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि अब यह कपल अपना नया घर बसाने जा रहे हैं। तो लिहाजा महंगाई को देखते हुए इन चीजों की जरूरत पड़ेगी तो इनको बाहर से खरीदना नहीं पड़ेगा। अपनी नई गृहस्ती को चलाने के लिए इन लोगों को यह बेहतरीन गिफ्ट हो सकता है। जो इनके काम में भी आएगा और एक यूनिक भी है।

https://twitter.com/manraj_mokha/status/1362499325205438464?ref_src=twsrc%5Etfw
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7zg230

Home / Ajab Gajab / दूल्हा-दुल्हन को गिफ्ट में मिला पेट्रोल, प्याज और गैस सिलिंडर, देखें मजेदार वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो