scriptअगर आई तबाही तो दुनिया में बचेगा सिर्फ ये शख्स और इसका परिवार, की है ऐसी तैयारी | bruce beach from canada made ark two a nuclear bunker | Patrika News
अजब गजब

अगर आई तबाही तो दुनिया में बचेगा सिर्फ ये शख्स और इसका परिवार, की है ऐसी तैयारी

कनाडा का यह बुजुर्ग महाप्रलय से अपने परिवार को बचाने की तैयारी कर रहा है। इस अनोखे न्यूक्लियर शेल्टर को तैयार करने में ब्रूस ने 42 बसों का इस्तेमाल किया है।

Dec 12, 2018 / 12:32 pm

Priya Singh

bruce beach from canada made ark two a nuclear bunker

अगर आई तबाही तो दुनिया में बचेगा सिर्फ ये शख्स और इसका परिवार, की है ऐसी तैयारी

नई दिल्ली। 1980 में इस शख्स ने 42 स्कूल बसों को खरीदकर ऐसी चीज बनाई जिसे देख आपको यकीन नहीं होगा। 83 वर्षीय इस बुज़ुर्ग ने अपनी आधी ज़िंदगी एक बंकर बनाने में लगा दी। यह उनके लिए किसी मिशन से कम नहीं है। 38 साल पहले कनाडा के रहने वाले ब्रूस ने 12 हजार 600 डॉलर में तीन दर्जन से भी ज्यादा बसों को खरीदा और उन्हें अपने घर के बैकयार्ड में दफना दिया। आप सोच रहे होंगे कि ब्रूस ऐसा क्यों कर रहे हैं? दरअसल, कनाडा का यह बुजुर्ग महाप्रलय से अपने परिवार को बचाने की तैयारी कर रहा है। इस अनोखे न्यूक्लियर शेल्टर को तैयार करने में ब्रूस ने 42 बसों का इस्तेमाल किया है।

मूली के साथ इन दो चीजों का सेवन नहीं है किसी जहर से कम, पड़ सकता है दिल का भी दौरा

nuclear bunker

ब्रूस ने इस न्यूक्लियर शेल्टर को नाम दिया है आर्क -टू। ब्रूस को न्यूक्लियर शेल्टर बनाने की तरकीब बाइबल से मिली। बाइबल के अनुसार एक शख्स जिसका नाम नोह बताया गया है। उसने प्रलय के समय लोगों के परिवारों और जानवरों को बचाने के लिए एक जहाज बनाया था। इस जहाज को आर्क नाम दिया है। ब्रूस भी उसी से प्रेरित हुए और उन्होंने इस न्यूक्लियर शेल्टर को तैयार किया। ब्रूस के मुताबिक, उन्होंने 42 बसों को सिलसिलेवार तरीके जमीन से 14 फीट नीचे दफनाया है। उनके इस शेल्टर में लगभग 500 लोग 3 हफ्ते तक रह सकते हैं। इस शेल्टर को ब्रूस ने इस तरह तैयार किया है जिससे इस पर रेडिएशन का भी असर नहीं होगा। इस शेल्टर में हथियारों से लैस कमरा, रेडियो कम्युनिकेशन रूम, डीजल जेनरेटर, वॉटर टैंक और दो किचन बनाए गए हैं। सभी सिक्युरिटी मीटर्स के आलावा बच्चों के लिए खेलने का एक कमरा और कई ज़रूरी चीजें भी उपलब्ध हैं। उनका दावा है कि उनका न्यूक्लियर शेल्टर नॉर्थ अमेरिका में सबसे बड़ा शेल्टर है।

Home / Ajab Gajab / अगर आई तबाही तो दुनिया में बचेगा सिर्फ ये शख्स और इसका परिवार, की है ऐसी तैयारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो