scriptइस चींटी के काटने से होता है गोली लगने से भी ज्यादा दर्द, जहां बनाती हैं मांद वहां से आती है बदबू | bullet ant bite is very dangerous | Patrika News
अजब गजब

इस चींटी के काटने से होता है गोली लगने से भी ज्यादा दर्द, जहां बनाती हैं मांद वहां से आती है बदबू

इसके डंक का दर्द 24 घंटे तक बना रहता है। इस चींटी के काटने के लक्षण में सबसे पहला यह है कि इंसानों के मल में खून आने की शिकायत होती है।

नई दिल्लीDec 28, 2018 / 12:58 pm

Priya Singh

bullet ant bite is very dangerous

इस चींटी के काटने से होता है गोली लगने से भी ज्यादा दर्द, जहां बनाती हैं मांद वहां से आती है बदबू

नई दिल्ली। दुनिया में कई ऐसे जीव-जंतु हैं जो इंसानों के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। हाथी, शेर और चीते जैसे जानवरों से इंसानों का डरना आम बात है लेकिन आज हम जिस जंतु के बारे में बताने जा रहे हैं वो दिखने में जितना छोटा है इंसानों के लिए उतना ही खतरनाक है। इस जंतु के काटने से इंसानों एक गोली लगने जैसा दर्द होता है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि ऐसा जंतु कोई और नहीं बल्कि एक चींटी है। जी हां, एक चींटी के काटने से इतना दर्द होता है। इस खतरनाक चींटी को ‘बुलेट आन्ट्स’ कहा जाता है। मध्य और दक्षिणी अमेरिका के जंगलों में पाई जाने वाली इन चींटियों के काटने के मामले यहां अक्सर सुनाई देते हैं। इसका डंक किसी भी डंक मारने वाले कीड़े से सबसे ज्यादा दर्दनाक होता है। शुरूआती समय में जिन लोगों को इस चींटी ने डंक मारा उनका कहना है कि वह दर्द मानों गोली लगने जैसा था। इसके डंक का दर्द 24 घंटे तक बना रहता है। इस चींटी के काटने के लक्षण में सबसे पहला यह है कि इंसानों के मल में खून आने की शिकायत होती है।

छोटी सी दिखने वाली यह चींटी काटने के मामले में सबसे ज्यादा खतरनाक साबित हुए हैं। बता दें कि इस चींटी के बारे में जब वैज्ञानिकों को पता चला तब उन्होंने इस पर कई प्रयोग किए। उन्होंने खुद को इन चींटियों से कटवाया, फिर अपना अनुभव लोगों को बताया। जानकारी के मुताबिक यह चींटियां जहां अपना घोसला बनाती हैं वहां से बहुत बदबू आती है। ब्राज़ील के जंगलों में रहने वाली मावे जनजाति के पुरुष दीक्षा संस्कार में खरा उतरने के लिए इन चीटियों से खुद को कटवाते हैं। जंगलों में रहने वाली एक और जनजाति के पुरुष अपनी मर्दानगी साबित करने के लिए इन बुलेट से खुद को कटवाते हैं। वह एक बैग में इन चीटियों को भर देते हैं और उसमें अपना हाथ डाल देते हैं। जो सबसे देर तक उसमें हाथ डाले रहता है वह जीत जाता है।

Home / Ajab Gajab / इस चींटी के काटने से होता है गोली लगने से भी ज्यादा दर्द, जहां बनाती हैं मांद वहां से आती है बदबू

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो