scriptइस शख्स ने सबसे पहले किया था चांद पर सु-सु, फिर हुआ बड़ा….! | buzz aldrin was world first astronaut to pee at the moon | Patrika News
अजब गजब

इस शख्स ने सबसे पहले किया था चांद पर सु-सु, फिर हुआ बड़ा….!

अपोलो 11 मिशन पर गए नील आर्मस्ट्रॉन्ग ने अपना पहला कदम बाहर निकाला और इसी के साथ वह चांद पर पहुंचने वाले दुनिया के पहले इंसान बन गए। नील आर्मस्ट्रॉन्ग के बाद बज रखने एल्ड्रिन ने भी चांद पर अपना कदम रखा। भले ही बज एल्ड्रिन ने चांद पर सबसे पहले कदम रखने का रिकॉर्ड नहीं बनाया, लेकिन वह पहले ऐसे इंसान बन गए, जिसने चांद पर पेशाब किया….

Nov 07, 2020 / 05:34 pm

भूप सिंह

moon.jpg

भारत ने चंद्रमा पर चंद्रयान-2 भेजकर नया इतिहास रच दिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चंद्रमा इस अनोखी घटना के बारे में। नहीं ना! तो आज इस आर्टिकल में जानिए सबसे पहले चंद्रमा पर सुसु करने वाला पहला शख्स कौन है?

 

moon-2.jpg

जब भी कोई चांद पर किए गए किसी मिशन का जिक्र होता है तो सबसे पहले हर किसी के दिमाग में अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रॉन्ग का नाम जहन में आता है। अपोलो 11 के मिशन पर गए नील आर्मस्ट्रॉन्ग, माइकल कॉलिन्स और बज एल्ड्रिन ने 20 जुलाई, 1969 को चांद की सतह पर लैंडिंग की थी।

अपोलो 11 मिशन पर गए नील आर्मस्ट्रॉन्ग ने अपना पहला कदम बाहर निकाला और इसी के साथ वह चांद पर पहुंचने वाले दुनिया के पहले इंसान बन गए। नील आर्मस्ट्रॉन्ग के बाद बज रखने एल्ड्रिन ने भी चांद पर अपना कदम रखा। भले ही बज एल्ड्रिन ने चांद पर सबसे पहले कदम रखने का रिकॉर्ड नहीं बनाया, लेकिन वह पहले ऐसे इंसान बन गए, जिसने चांद पर पेशाब किया।

 

moon-1.jpg

घबरा गए थे एल्ड्रिन
बता दें कि एल्ड्रिन ने जानबूझकर ऐसा नहीं किया था। दरअसल, जब वह अपोलो 11 लैंडर की सीढ़ी से उतरने की कोशिश कर रहे थे, उसी वक्त उनके स्पेस सूट में रखे एक खास बैग से पेशाब निकलकर चांद पर फैल गया। जिससे वह थोड़ी देर के लिए घबरा गए थे। दुर्भाग्य से एल्ड्रिन ने ल्यूनर मॉड्यूल की बहुत धीरे से लैंडिंग की जिससे मॉड्यूल जरूरत के हिसाब से सिकुड़ नहीं सका। नतीजा यह हुआ कि ल्यूनर मॉड्यूल से चांद की सतह तक जो एक छोटा कदम होता, वह एक छलांग में बदल गया।

लैंडिंग के बाद इस झटके की वजह से एल्ड्रिन ने जो यूरीन इकठ्ठा करके एक डिवाइस में रखी थी, वह टूट गई और यूरीन उनके एक बूट्स पर गिर गया। जब एल्ड्रिन चांद की सतह पर चले तो ये वहां भी फैलता गया। ऐसे एल्ड्रिन चांद पर सबसे पहले सु—सु करने वाले शख्स बने।

Home / Ajab Gajab / इस शख्स ने सबसे पहले किया था चांद पर सु-सु, फिर हुआ बड़ा….!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो