आपको बता दें, द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अमेरिका ने हवाई जहाजों के परिचालन को खूब बढ़ावा दिया और देश में कई हवाई अड्डे बनाए। तो वहीं इस शहर में इस शहर में पायलटों की संख्या 1939 में 34,000 थी, जो 1946 तक बढ़कर 4,00,000 से भी अधिक हो गई। इसलिए अमेरिकी नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने देश में आवासीय हवाई अड्डों के निर्माण का प्रस्ताव रखा था, जिसका उद्देश्य सेवानिवृत्त सैन्य पायलटों को समायोजित करना भी था। बता दें, दुनिया में 630 से अधिक आवासीय एयर पार्क हैं, जिनमें से 610 से ज्यादा अमेरिका में हैं।