scriptमहिला का दावा, मरे हुए लोग करते हैं मदद, पिता की मौत से पहले ही देख लिया था सपना | Canadian Woman Claim Dead Relatives Do Help In Dreams | Patrika News
अजब गजब

महिला का दावा, मरे हुए लोग करते हैं मदद, पिता की मौत से पहले ही देख लिया था सपना

दुनिया में ऐसे बहुत से लोग होते हैं जो ये दावा करते हैं कि कोई घटना होने से पहले ही उन्हें उसके बारे में एहसास हो जाता है, या फिर पता चल ही जाता है। हालांकि आने वाले वक्त में क्या होने वाला इसका पता लगाना इतना आसान नहीं है। लेकिन ऐसा ही एक दावा एक महिला मॉडल ने किया है, जिसके मुताबिक मरे हुए लोग उसकी मदद करते हैं, वो भी सपने में आकर।

नई दिल्लीApr 16, 2022 / 04:14 pm

धीरज शर्मा

Canadian Woman Claim Dead Relatives Do Help In Dreams

Canadian Woman Claim Dead Relatives Do Help In Dreams

दुनियाभर में कई लोग ऐसे हैं जो दावा करते हैं कि उन्हें आने वाली घटना के बारे में पता चल जाता है। हालांकि वे सिर्फ संभावना व्यक्त कर सकते हैं, दावे से कोई नहीं कह सकता। लेकिन एक महिला है, जिसने हाल में दावा किया है कि, मरे हुए लोग उसकी मदद करते हैं। ये मरे हुए लोग और कोई नहीं बल्कि महिला के रिश्तेदार ही हैं। पेशे से मॉडल इस महिला ने चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा है कि, उसके पिता की मौत से पहले ही उसने उनके मरने का सपना देख लिया था। हालांकि अब तक महिला की बात पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है, कि क्या इस तरह मरे हुए लोग किसी की मदद कर सकते हैं या फिर हादसे के बारे में पहले ही अंदेशा दे सकते हैं।
कैनेडियन मॉडल ने कहा कि परिवार के मर चुके लोग सपने में आकर उसे बुरी परिस्थितियों से सचेत करते हैं। कनाडा की पैदा हुईं 24 साल की ओन्लीफैंस मॉडल एलिस इरविंग ने हाल ही में डेली स्टार से बात के दौरान ये दावा किया है।

यह भी पढ़ें – पाताल लोक में बसी है पूरी दुनिया, थिएटर से लेकर अपार्टमेंट तक सबकुछ है मौजूद

इस महिला ने अपनी जिंदगी से जुड़े ऐसे राज का खुलासा किया जिसे, जानकर लोग हैरान रह गए। महिला ने दावा किया कि वो एक विच यानी डायन है, क्योंकि उसे भविष्य में होने वाली चीजें पहले से ही दिख जाती हैं।


एलिस ने कहा कि मौजूदा वक्त में डायन होने के वो मायने नहीं हैं जो पहले थे। वो काला जादू करना या टोने-टोटके के बारे में कुछ नहीं जाती लेकिन उसने जिस बारे में जो दावा किया वो काफी हैरान करने वाला है।

अनहोनी का पहले ही हो जाता है एहसास

एलिस ने कहा कि उसे भविष्य में होने वाली घटनाओं का अंदेशा पहले से लग जाता है। उसके मुताबिक कम उम्र से ही उसकी आभास करने की शक्ति और अंतर्ज्ञान दूसरों से काफी ज्यादा था। यही वजह है कि, उसे पहले से कुछ चीजों का आभास हो जाता था और सपने में होने वाली चीजें दिख जाया करती थीं।

महिला ने बताया कि जब वो 12 साल की थी तब उसके पिता को किसी ने गोली मार दी थी जिससे उनकी मौत हो गई। मगर मौत से 2 हफ्ते पहले ही उसे ये सपना आ गया था कि पिता मरने वाले हैं।

मरे हुए रिश्तेदार सपनों में आकर मदद करते हैं

महिला ने एक और चौंकाने वाला दावा किया है। उसने कहा कि उसके मरे हुए रिश्तेदार, माता-पिता, दादा-दादी उससे सपने में आकर बात करते हैं। ये रिश्तेदार उसकी मदद भी करते है। मदद आने वाले हादसे का अंदेशा देकर करते हैं।

एलिस ने दावा किया कि उसका दिमाग उसे खतरे से पहले बचपन से ही हिंट दे देता था। महिला ने कहा कि कोई भी इंसान अपने दिमाग की आवाज को सुन सकता है बस शर्त इतनी है कि उसे उन चीजों को छोड़ना पड़ेगा जो शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। इनमें ड्रग्स , शराब-सिगरेट सब कुछ शामिल है।

एलिस ने कहा कि, अगर बॉडी स्वस्थ रहेगी तो वो सिग्नल देगी जिसे फॉलो कर के किसी को भी जीवन से जुड़े राज के बारे में पता चल सकता है।

यह भी पढ़ें – अजीब जॉब ऑफर! एडल्ट वीडियो देखने के हर घंटे मिलेंगे 1500 रुपए, दो दिन में 31 हजार आए आवेदन

Home / Ajab Gajab / महिला का दावा, मरे हुए लोग करते हैं मदद, पिता की मौत से पहले ही देख लिया था सपना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो