scriptसीमा के उस पार से आई थी बारात, लेकिन लड़की ने कर दिया जाने से इंकार, वजह जान रह जाएंगे हैरान | couples did marriage through video calling | Patrika News
अजब गजब

सीमा के उस पार से आई थी बारात, लेकिन लड़की ने कर दिया जाने से इंकार, वजह जान रह जाएंगे हैरान

बारात आते ही घर के लोगों ने दुल्हन को कुछ ऐसी बात बता दी, जिससे उसने शादी करने से ही इंकार कर दिया।

Jan 06, 2019 / 12:45 pm

Neeraj Tiwari

couples did marriage through video calling

सीमा के उस पार से आई थी बारात, लेकिन लड़की ने कर दिया जाने से इंकार, वजह जान रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली। अपने घर से विदा होकर दुल्हन अपने ससुराल जाने को तैयार थी। मंडप सज चुका था और बारात भी नाचते-गाते हुए लड़की के दरवाजे तक पहुंच चुकी थी। तभी लड़की ने कुछ ऐसा फैसला ले लिया, जिससे बारात में नाच रहे लोगों और दूल्हे का उत्साह ठंडा पड़ गया। दरअसल, द्वारा पर बारात आते ही घर के लोगों ने दुल्हन को कुछ ऐसी बात बता दी, जिससे उसने शादी करने से ही इंकार कर दिया। इस पूरे मामले में हैरान करने वाली बात यह थी कि बारात लेकर आए लड़के को मना करने के बाद लड़की ने दूसरे लड़के से वीडियो कॉलिंग पर निकाह पढ़ शादी कर ली। यह मामला बिहार के दरभंगा में सामने आया है।

 

नेपाल से आई थी बारात

ऐसे में दुल्हन लेने आई बारात को खाली हाथ ही लौटना पड़ा। हालांकि घराती पक्ष के द्वारा इन सब के बावजूद बराती पक्ष का पूरा स्वागत किया गया और खाना खिलाकर विदा किया गया। बता दें कि लड़के की उम्र लड़की से काफी अधिक थी और पहले से उसे यह बात पता नहीं थी। ऐसे में लड़की ने बिना देर किए नेपाल से आई पूरी बारात के सामने अपना फैंसला सुना दिया कि वह यह शादी नहीं करेगी, वह अपनी जिंदगी का फैंसला खुद से कर सकती है।

 

मामा ने किया तुरंत दूसरे लड़के का इंतजाम

निकाह की पूरी तैयारियां होने और मेहमानों से भरे घर से बारात लौट जाने के बाद परिजनो को बदनामी का डर सताने लगा। ऐसे में लड़की के मामा ने तुरंत मुंबई में रहने वाले अपने लड़के को निकाह के लिए राजी किया और लड़की की रजामंदी से वीडियो कॉलिंग के माध्यम से निकाह करा दिया। बाद में जिस लड़के के साथ लड़की ने निकाह किया है वो बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला है और फिलहाल वो मुंबई में रहकर काम करता है।

Home / Ajab Gajab / सीमा के उस पार से आई थी बारात, लेकिन लड़की ने कर दिया जाने से इंकार, वजह जान रह जाएंगे हैरान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो