scriptएक्सीडेंट में घायल युवक को डॉक्टरों ने घोषित किया था मृत, मां के व्रत की शक्ति से दोबारा जिंदा हुआ बेटा! | Doctors Declared 17 Years Old Boy Dead,Suddenly He Alive While Funeral | Patrika News
अजब गजब

एक्सीडेंट में घायल युवक को डॉक्टरों ने घोषित किया था मृत, मां के व्रत की शक्ति से दोबारा जिंदा हुआ बेटा!

17 Years Old Boy Alive : बिहार में सामने आई अजीबो-गरीब घटना, तीन दिनों से बेहोश युवक अचानक हुआ जीवित
सांसें न चलने पर डॉक्टरों ने घोषित किया था मृत, अंतिम संस्कार के वक्त अंगुलियों में हुई हरकत

Sep 11, 2020 / 05:10 pm

Soma Roy

dead1.jpg

7 Years Old Boy Alive

नई दिल्ली। अपने अजीज को खो देने का दुख हर किसी को होता है, लेकिन भगवान की मर्जी के आगे किसी की नहीं चलती। ऐसा ही कुछ सोचकर बिहार का एक परिवार 17 वर्षीय युवक के अंतिम संस्कार (Funeral) की तैयारी कर रहा था। एक्सीडेंट में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन तीन दिनों तक ट्रीटमेंट के बावजूद वह सही नहीं हुआ। उसकी सांसें नहीं चल रही थी। ऐसे में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित (Declared Dead) कर दिया था। परिजन दुखी मन से उसकी अंतिम विदाई में लगे थे। तभी अचानक युवक (Boy Alive) की अंगुलियों में हरकत होने लगी। ये देख वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए।
आनन-फानन में परिवार के लोग लड़के को लेकर डॉक्टर के पास गए। वहां पाया गया कि लड़का जिंदा है। मालूम हो कि उस दिन जितिया व्रत (Jitiya Vrat) भी था। महिलाएं अपनी संतान की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। अपने बेटे की सलामती के लिए पटना के कंकड़बाग इलाके में रहने वाले महिला ने भी व्रत रखा था। मगर उस दिन उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिससे उन्हें काफी धक्का लगा। दरअसल एक्सीडेंट में उनका 17 वर्षीय बेटा सौरभ बुरी तरह से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया। तीन दिनों तक लगातार इलाज के बावजूद युवक को होश नहीं आया। उसकी सासें भी थमी मिली। आखिरकार डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिवार के दूसरे सदस्यों के अलावा सौरभ की मां भी इस दुखद घटना से उबर नहीं पा रही थी। मगर उनके मन में कहीं न कही ये विश्वास था कि उनका बेटा जरूर लौटकर आएगा। उनका ये भरोसा तब यकीन में बदल गया जब अंतिम संस्कार के दौरान बेटे की अंगुलियों में हरकत देखने को मिली। दूसरे लोग जहां इसे देखकर डर गए तो वहीं परिवार वाले युवक को लेकर तुरंत अस्पताल गए। वहां युवक का इलाज किया जा रहा है। बताया जाता है कि सौरभ तीन दिनों से बेहोश था। अभी उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Home / Ajab Gajab / एक्सीडेंट में घायल युवक को डॉक्टरों ने घोषित किया था मृत, मां के व्रत की शक्ति से दोबारा जिंदा हुआ बेटा!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो