scriptअनोखा चमत्कार : मां के पेट में ही प्रेग्नेंट हो गया बच्चा, पेट में पाल रहा था अपने ही जुड़वा भाई | doctors shocked to find newborn baby boy is pregnant with his own twin | Patrika News
अजब गजब

अनोखा चमत्कार : मां के पेट में ही प्रेग्नेंट हो गया बच्चा, पेट में पाल रहा था अपने ही जुड़वा भाई

इजिप्ट से एक अनोखा मामला सामने आया है। दरअसल, एक बच्चा अपनी मां के पेट में ही प्रेग्नेंट हो गया और जन्म के बाद अपने जुड़वा भाईयों को जन्म दिया। डिलीवरी कराने वाले डॉक्टर देखकर रह गए हैरान…!
 

नई दिल्लीDec 04, 2020 / 05:46 pm

भूप सिंह

child.jpg

दुनिया में घट रही कई अजीबोगरीब घटनाओं के बारे में आपने सुना होगा, लेकिन क्या कभी सुना है कि एक दिन का बच्चा भी प्रेग्नेंट हो सकता है। नहीं ना! तो आज इस आर्टिकल में जानें ऐसी की एक घटना के बारे में विस्तार से। जाहिर सी बात है कि ऐसी घटना को सुनकर लोगों के जहन में तरह-तरह के उठते हैं और लाजमी भी हैं। लेकिन ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिस पर लोगों को विश्वास नहीं हो रहा। दरअसल, यह नया मामला इजिप्ट से सामने आया है। यहां एक अस्पताल में जन्में एक बच्चे की जांच की गई तो उसके पेट से डॉक्टर्स ने एक भ्रूण को बाहर निकाला। यह भ्रूण उसके पेट में मां के गर्भ से ही मौजूद था और बड़ा हो रहा था।

 

child-1.jpg

डॉक्टर्स ने जब सर्जरी के जरिए भ्रूण को बच्चे के पेट से बाहर निकाला तो उनको अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा था। इस मामले में जानकारी देते हुए डॉक्टर्स ने बताया कि ये बच्चा अपनी कोख में खुद का जुड़वा भाई पाल रहा था। आइए जानें पूरा मामला क्या है…!

child-3.jpg

बता दें कि ये अजीबोगरीब मामला इजिप्ट से सामने आया है। दरअसल, बच्चे का जन्म 9 महीने के बाद इजिप्ट के जगजिग शहर में हुआ। बच्चा बिल्कुल स्वस्थ था, लेकिन जब उसका अल्ट्रासाउंड हुआ तो डॉक्टर्स को उसके पेट में कुछ अजीबोगरीब चीज दिखी। जब इस बच्चे के पेट का अल्ट्रासाउंड कराया गया तो पता चला कि बच्चे के पेट उसके जुड़वा भाई पल रहे हैं।

child-2.jpg

बच्चे की डिलीवरी कराने वाले डॉक्टर का कहना है कि जब महिला 7 महीने की गर्भवती थी, तब ही उन्हें शक हुआ था कि बच्चे के पेट में कुछ अजीब सी चीज मौजूद है। इस कारण जन्म के तुरंत बाद उसका अल्ट्रासाउंड करवाया गया। सर्जरी कर बच्चे के पेट से भ्रूण निकाला गया और अब बच्चा स्वस्थ्य है।

Home / Ajab Gajab / अनोखा चमत्कार : मां के पेट में ही प्रेग्नेंट हो गया बच्चा, पेट में पाल रहा था अपने ही जुड़वा भाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो