scriptशख्स की उल्टी में निकली ऐसी चीज जिसे देख फटी की फटी रह गईं उसकी आंखे, उठाकर वापस निगल गया | drunk man vomits undiagnosed tumour swallows it back know why | Patrika News

शख्स की उल्टी में निकली ऐसी चीज जिसे देख फटी की फटी रह गईं उसकी आंखे, उठाकर वापस निगल गया

locationनई दिल्लीPublished: May 15, 2019 03:33:20 pm

Submitted by:

Priya Singh

63 वर्षीय की उल्टी में निकली हैरान कर देने वाली चीज
शरीर का अंग समझकर वापस निगल गया
जांच में पता चला वह था ट्यूमर

drunk man vomits undiagnosed tumour swallows it back know why

शख्स की उल्टी में निकली ऐसी चीज जिसे देख फटी की फटी रह गईं उसकी आंखे, उठाकर वापस निगल गया

नई दिल्ली। चीन ( China ) के हुबेई शहर में रहने वाला एक 63 साल के एक शख्स ने खूब शराब पी। शख्स ने इतनी शराब पी ली थी कि उसे उल्टियां शुरू हो गईं। इसके बाद शख्स की उल्टी के साथ कुछ ऐसी चीज़ निकली जिसे देख उसकी आंखें फटी की फटी रह गईं। बता दें कि कुछ दिन पहले से ही इस शख्स को खाना लिगलने में दिक्कत हो रही थी। जब वह खाने का टुकड़ा गले से उतारता उसे तकलीफ होती। वह कई दिनों से इस समस्या को नज़रअंदाज़ कर रहा था।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में चीन के इस शख्स को उल्टी हुई, उल्टी करने के बाद शख्स के मुंह से उल्टी के साथ ऐसा कुछ निकला जिसे उठाकर उसने फिर से निगल लिया। उसकी उल्टी में ऐसी चीज निकली जो दिखने में मांस के टुकड़े जैसी थी। शख्स को लगा वह मांस का टुकड़ा उसके शरीर का कोई अंग है। वह हड़बड़ी में उसे पानी के साथ निगल गया। 63 वर्षीय यह शख्स बेहद घबरा गया था। बराए शख्स ने उल्टी के बाद डॉक्टर को दिखाने का फैसला किया। वह पास के एक अस्पताल पहुंचा और डॉक्टर को पूरी बात बताई। घबराए शख्स का डॉक्टर ने एंडोस्कोपी टेस्ट ( endoscopy test ) किया। जांच में पता चला कि वह एक मीटबॉल यानी एक ट्यूमर ( Tumor ) है जो आदमी के खाने की नली में बढ़ रहा था।

शख्स जिसे अपने शरीर का अंग समझ रहा था वह एक ट्यूमर था। डॉक्टर का कहना है कि शख्स का ट्यूमर अगर समय पर नहीं निकलता तो वह उसके लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता था। डॉक्टरों को जांच में पता चला कि शख्स का ट्यूमर उसके गले में था। इसी ट्यूमर की वजह से उसे काफी समय से खाना खाने में तकलीफ हो रही थी। डॉक्टर का कहना था कि अगर शख्स के साथ यह घटना न होती तो उसका ट्यूमर बढ़ जाता। बढ़ने पर वह सांस की नली को दबा देता जिससे उसकी दम घुटने से मौत हो जाती।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो