अजब गजब

ई-सिगरेट पीते वक्त युवक के मुंह में हुआ ब्लास्ट, फट गया पूरा जबड़ा और …

E-Cigarette पीना एक लड़के के लिए जानलेवा साबित हुआ।
ई सिगरेट पीते समय लड़के के मुंह में Blast हो गया और उसका जबड़ा ही फट गया।
E-Cigarette फटने की वजह से युवक के मुंह से काफी खून बह गया था।

Jun 22, 2019 / 12:55 pm

नितिन शर्मा

ई-सिगरेट पीते वक्त युवक के मुंह में हुआ ब्लास्ट, फट गया पूरा जबड़ा और …

नई दिल्ली। सिगरेट पीने ( Smoking ) का ट्रेंड बहुत तेज़ी से युवाओं के बीच बढ़ता जा रहा है। सिगरेट के अलावा ई-सिगरेट का इस्तेमाल भी लोगों ने करना शुरू कर दिया है। आज हम आपको बताएंगे कि ई-सिगरेट ( e- cigarette ) का इस्तेमाल करना कैसे एक युवक के लिए घातक साबित हुआ। इस घटना के बारे में पूरी बात जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। मामला अमरिका ( America )का है जहां एक 17 साल के लड़के को ई- सिगरेट पीना भारी पड़ गया। इस पूरे प्रकरण में उसकी जान भी जा सकती थी।

World Music Day 2019: यहां 200 कलाकार एक ही जगह पर लगातार 12 घंटों तक सुनाएंगे गीत

जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय 17 साल का यह लड़का ई-सिगरेट पी रहा था और उसी दौरान सिगरेट उसके मुंह में फट गई। सिगरेट में हुए ब्लास्ट की वजह से उसका पूरा जबड़ा फट गया। इस हादसे में लड़के के दाँत भी टूट गए। दुर्घटना में लड़का बुरी तरह से घायल हो गया था और उसके मुंह से बुरी तरह से खून निकल रहा था।

 

 

घटना के बाद पीड़ित लड़के को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है कि दुर्घटना के करीब दो घंटे के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसका सीटी स्कैन किया गया। सीटी स्कैन की रिपोर्ट में पता लगा कि लड़के का पूरा जबड़ा बुरी तरह से फट चुका है साथ ही उसके कुछ दाँत भी टूट गए हैं।

मामूली कहासुनी से शुरू हुआ था विवाद, दुकानदार ने खौलता हुआ तेल फेंककर लिया बदला

पीड़ित के डॉक्टर का मानना था कि उनकी जिंदगी में पहली बार ऐसा केस हुआ है इस तरह की दुर्घटना उन्होने पहली बार देखी है। डाक्टर का कहना है कि पीड़ित लड़के की सर्जरी के बाद उसके मुंह का कुछ हिस्सा ठीक भी हुआ है। ई-सिगरेट पीना जान के लिए कितना हानीकारक हो सकता है इस बारे में लोगों को जानकारी होना बहुत जरूरी है।

Home / Ajab Gajab / ई-सिगरेट पीते वक्त युवक के मुंह में हुआ ब्लास्ट, फट गया पूरा जबड़ा और …

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.