scriptहाथियों के डर से इस गांव के लोग घर बनाकर रहते हैं पेड़ों पर | families lives on trees in fear of elephants in jharkhand | Patrika News
अजब गजब

हाथियों के डर से इस गांव के लोग घर बनाकर रहते हैं पेड़ों पर

गांव के कुछ लोग काम की तलाश में शहर आ गए हैं वहीं गांव में जिंदगी गुजार रहे लोगों को हाथियों से अपनी जान का खतरा है।

Dec 02, 2016 / 04:55 pm

पुनीत कुमार

elephant

elephant

झारखंड की राजधानी रांची के पास एक गांव के 15 से अधिक परिवार पेड़ों पर अपनी जिंदगी गुजारने के लिए मजबूर हैं। दरअसल, हाथियों ने इस पूरे के पूरे गांव की फसलें तबाह कर दी है। उनके घर बर्बाद कर दिये। ऐसे में पूरा गांव अपनी जमीन छोड़ने के लिए मजबूर हो गया है। 
गांव के कुछ लोग काम की तलाश में शहर आ गए हैं वहीं गांव में जिंदगी गुजार रहे लोगों को हाथियों से अपनी जान का खतरा है। रांची से 45 किलोमीटर दूर बुंडु गांव के लोहराटोला में रहने वाले 15 परिवारों ने अपनी जान बचाने के लिए पेड़ों पर अपना घर बनाया है। खुद को हाथियों से बचाने के लिए ये लोग पेड़ों पर सोते हैं। हाथियों के एक झुंड ने पिछले साल उनके घरों को बर्बाद कर दिया था। पिछले कुछ सालों में 154 हाथियों की मौत हो चुकी है। 
विशेषज्ञों की माने तो हाथियों के आने-जाने के रास्ते पर लोगों ने घर बना लियें हैं। इसी वजह हाथी गुस्‍से में इंसानी बस्‍ती बर्बाद कर रहे हैं। झारखंड के वन एवं पर्यावरण सचिव सुखदेव सिंह ने कहा हम लोग पेड़ों पर रहने वाले परिवारों को हर संभव मदद के लिए तत्काल एक वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम भेजेंगे। रांची-जमशेदपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से यात्रा करने वाले लोगों के बीच हाथियों के झुंड ने डर पैदा कर दिया है। हाथियों के इधर-उधर भटकने के कारण राजमार्ग कई घंटे तक जाम रहता है। 
गौरतलब है कि किस तरह से झारखंड हाथियों के उत्पात की तबाही से जूझ रहा है। इन हाथियों का झुंड खड़ी फसलों और घरों को बर्बाद कर लोगों को भी मार डालते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2000 के नवंबर में बिहार से अलग राज्य झारखंड के गठन के बाद यहां अब तक हाथियों के उत्पात की वजह से 1000 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

Home / Ajab Gajab / हाथियों के डर से इस गांव के लोग घर बनाकर रहते हैं पेड़ों पर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो