scriptबंदरों से फसल बचाने के लिए किसान ने कुत्ते को बनाया ‘बाघ’, तस्वीर देख हो जाएंगे हैरान | Farmer Paints Dog to Look Like Tiger to Scare Away Raiding Monkeys | Patrika News
अजब गजब

बंदरों से फसल बचाने के लिए किसान ने कुत्ते को बनाया ‘बाघ’, तस्वीर देख हो जाएंगे हैरान

इस लिए कुत्ते को बनाया ‘टाइगर’

नई दिल्लीNov 29, 2019 / 07:36 pm

Vivhav Shukla

dog_is_a_tiger_for_monkeys.jpg

,,

नई दिल्ली। कर्नाटक(Karnataka) जिला में या यूं कहें कि पूरे प्रदेश में किसान बंदरों के आतंक से परेशान हैं जिसके चलते कई किसानों ने तो कृषि करना भी छोड़ दी है, वहीं प्रदेश सरकार भी किसानों को बंदरों से निजात दिलाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। जिसके बाद एक किसान ने बंदरों से फसल को बचाने के लिए एक कमाल का तरीका निकाला है।
dog_is_a_tiger_for_monkey.jpg
दरअसल, किसान ने बंदरों के आतंक से बचने के लिए अपने पालतू कुत्ते को बाघ बना दिया है। जी हां, कुत्ते को ‘टाइगर’। किसान ने कुत्ते के ऊपर बाघ जैसी धारियां बना दीं और उसे खेत के पास बांध दिया। अब बाघ बने कुत्ते के डर से बंदर खेत के आस-पास भी नहीं भटक रहे हैं।
dog_is_a_tiger_for_monkeys_1.jpg
इस आइडिया को अपनाने वाले किसान का नाम है श्रीकांत गौड़ा। श्रीकांत कर्नाटक के नालुरू गांव के रहने वाले हैं। श्रीकांत ने बताया कि उन्होंने 4 साल पहले उत्तर कन्नड़ जिला के भटकल में एक किसान को बाघ के पुतले का इस्तेमाल करते देखा था। बाघ का पुतला देखकर बंदर डरकर खेत से भाग रहे थे। जिसके बाद मैंने अपने कुत्ते को ही बाघ बना दिया।श्रीकांत ने बताया वह अपने कुत्ते को बाघ की तरह रंगने के लिए पेंट की बजाय हेयर डाई का इस्तेमाल किया है।ताकि वह बीमार ना हो।

Home / Ajab Gajab / बंदरों से फसल बचाने के लिए किसान ने कुत्ते को बनाया ‘बाघ’, तस्वीर देख हो जाएंगे हैरान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो