scriptWeird Fish Caught In US: इंसानों जैसे दांतों वाली मछली देखकर चकरा जाएगा सिर | Fish With Human-Like Teeth | Patrika News
अजब गजब

Weird Fish Caught In US: इंसानों जैसे दांतों वाली मछली देखकर चकरा जाएगा सिर

Weird Fish Caught In US: सामान्य तौर पर शीपहेड मछली पुलों, चट्टानों या मूंगों के पास मिलती हैं। और इनका वजन 5 से 15 पाउंड के मध्य होता है।

Oct 06, 2021 / 03:52 pm

Tanya Paliwal

machhali.jpg

नई दिल्ली। Weird Fish Caught In US: यह दुनिया अजब-गजब चीजों से भरी हुई है। कभी-कभी तो ऐसी अनोखी चीजें देखने को मिल जाती हैं जिन्हें देखकर हम सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि, आखिर ऐसा कैसे हुआ! इसी प्रकार एक मछुआरे को एक ऐसी अनोखी मछली मिली, जिसे जिसने भी देखा उसका सर चकरा गया। यह मछली अमेरिका में एक मछुआरे को मिली थी। जिसकी फोटो बहुत वायरल हुई।

आपको बता दें कि इस विचित्र सी दिखने वाली ‘जल की रानी’ मछली की तस्वीर ‘जेनेट्स पियर’ नामक व्यक्ति ने अपने फेसबुक अकाउंट पर साझा की थी। तो चलिए जानते हैं कि इस मछली के बारे में ऐसा क्या विचित्र है, जिसने सबको हैरान कर के रख दिया…

 

human_teeth.jpg

यह भी पढ़ें:

दरअसल ‘नेथन मार्टिन’ नामक मछुआरे को मिली यह अजीब सी मछली के दांत बिल्कुल इंसानों जैसे हैं और अमेरिका में मिली इस मछली का नाम शीपहेड बताया जा रहा है। साथ ही हैरानी वाली बात यह है कि केवल दांत कि नहीं बल्कि इस मछली के मसूड़े भी इंसानों जैसे लगते हैं। इस शीपहेड मछली के ऊपर काली और सफेद धारियां भी बनी हुई हैं।

इस मछली के दांतों का इंसानों के दांतों की तरह होने के पीछे का कारण यह है कि यह मछली शाकाहार और मांसाहार दोनों का सेवन करती है। यह मछली अपने आगे के दांतो का उपयोग अपने शिकार को तोड़ने के लिए करती है। जैसे ही इस मछली की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई वहां लोगों के कमेंट की बौछार हो गई। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस अजब गजब मछली की फोटो पर बहुत सी प्रतिक्रियाएं भी दी। और सभी लोग इस फोटो को देखकर हैरान रह गए।

हालांकि अक्सर ऐसी अनोखी और अजीबोगरीब चीजें सोशल मीडिया पर वायरल होने में जरा भी वक्त नहीं लेती हैं। क्योंकि इन दिलचस्प चीजों को जो भी देखता है वह शेयर किए बिना नहीं रह पाता। और उनमें से कई चीजें तो ऐसी होती है, जिन्हें देखकर लगता है कि, यह सच है या आंखों का धोखा।

 

Home / Ajab Gajab / Weird Fish Caught In US: इंसानों जैसे दांतों वाली मछली देखकर चकरा जाएगा सिर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो