scriptदुल्हन को छोड़ मंडप से भागा दूल्हा, लड़की ने बारात में शामिल होने आए युवक को बनया हमसफर | Groom ran away from mandap,bride got married with barati in karnataka | Patrika News
अजब गजब

दुल्हन को छोड़ मंडप से भागा दूल्हा, लड़की ने बारात में शामिल होने आए युवक को बनया हमसफर

Unique marriage : कर्नाटक के चिकमंगलुरू का है मामला, दूल्हे ने अपनी प्रेमिका के डर से नहीं की शादी
लड़की ने आंसू बहाने की जगह शादी में शामिल होने आए बाराती में से एक से विवाह करने का लिया फैसला

Jan 08, 2021 / 08:54 pm

Soma Roy

vivah.jpeg

Unique marriage

नई दिल्ली। कहते हैं जोड़ियां रब बनाता है, तभी तो उस पर इंसानों का बस नहीं चलता। ऐसा ही कुछ नजारा कर्नाटक के चिकमंगलुरू जिले में देखने को मिला। जहां दूल्हा अपनी गर्लफ्रेंड के चक्कर में मंडप में भरी सभा के बीच अपनी होने वाली दुल्हन को छोड़कर भाग निकला। मगर किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था। तभी लड़की ने भी बिना आंसू बहाए वहीं बारात में से आए एक युवक से शादी करने का फैसला कर लिया। दुल्हन की तलाश वहां मौजूद बाराती चंद्रप्पा पर खत्म हुई। दोनों ने वहां मौजूद मंडप में शादी कर ली।
इस अनोखी शादी की कहानी भले ही फिल्मी सीन जैसी हो, लेकिन लड़की की शादी से वहां मौजूद हर कोई खुश था। लड़की के परिवारवालों के मन में सुकून था कि उनकी बेटी की जिंदगी बर्बाद नहीं हुई। दूल्हा भले ही अपनी गर्लफ्रेंड के डर से वहां से भाग निकला हो, मगर भगवान की कृपा से उन्हें एक अच्छा दामाद मिल गया। बताया जाता है कि लड़की सिंधु की शादी नवीन नाम के लड़के से होने वाली थी। मगर युवक किसी और के साथ पहले से रिलेशनशिप में था। इस बात की भनक लड़के की प्रेमिका को हुई तो उसने धमकी दी थी कि अगर वह उसे धोखा देगा तो वह उसकी शादी समारोह में सबके सामने जहर पी लेगी। इसी बात के डर से ऐन वक्त पर लड़का मंडप से भाग निकला।
लड़की ने ऐसी मुश्किल घड़ी में खुद को संभालते हुए वहां शादी समारोह में आए बरातियों में से किसी एक से विवाह करने का फैसला लिया। उन्हें चंद्रप्पा नामक शख्स में हमसफर की झलक दिखाई दी। दोनों ने घरवालों की रजामंदी से शादी कर ली। बता दें कि चंद्रप्पा पेशे से बस कंडक्टर हैं। इस अनोखी शादी से जहां स्थानीय लोग हैरान हैं। वहीं ये घटना सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है।

Home / Ajab Gajab / दुल्हन को छोड़ मंडप से भागा दूल्हा, लड़की ने बारात में शामिल होने आए युवक को बनया हमसफर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो